हर घर में बेसन का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. बेसन के पकोड़े, कढ़ी, लड्डू, चीला और कई तरह की मिठाइयों में किया जाता है. हालांकि, गली के कोने वाली दुकान हो या फिर कोई भी प्रोविजन स्टोर वहां आसानी से बेसन मिल जाता है. लेकिन अक्सर लोग उसकी शुद्धता को लेकर भी चिंतित रहते हैं. अगर आप बिल्कुल शुद्ध बेसन खाना चाहते हैं तो घर पर चना दाल से बेसन तैयार कर सकते हैं. अगर आपके पास मिक्सर ग्राइंडर है, तो आप कुछ ही मिनटों में घर पर ताजा बेसन तैयार कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं मिक्सर से बेसन तैयार करने का सही और आसान तरीका.
घर पर बेसन कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @SUPRV नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में घर पर चना दाल से बेसन लगाने का तरीका बताया है. बेसन बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी वाली चना दाल लें. दाल साफ और सूखी हो. अगर दाल में नमी होगी तो उसे पीसने में दिक्कत होगी. चना दाल पीसते समय एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना जरूरी है. मिक्सर जार को पूरा भरने के बजाय केवल आधा ही भरें. इससे दाल अच्छी तरह पीसेगी और मिक्सर पर भी दबाव नहीं पड़ेगा. छोटे जार का उपयोग करना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि उसमें दाल अधिक समान रूप से पीसती है.
मिक्सर से बेसन तैयार करने का सही तरीका
दाल को जार में डालने के बाद सबसे पहले मिक्सर को लो स्पीड पर चलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे मीडियम और फिर हाई स्पीड पर ले जाएं. कुछ सेकंड चलाने के बाद मिक्सर बंद कर दें. अब चम्मच की मदद से दाल को हिलाकर ऊपर-नीचे कर लें ताकि बड़े कण भी बीच में आ जाएं. इसके बाद फिर से वही प्रक्रिया दोहराएं.
कितना बारीक होना चाहिए बेसन?
घर पर मिक्सर में तैयार किया गया बेसन बाजार के बेसन जितना महीन नहीं होता. इसमें हल्का दरदरापन रह सकता है. कई लोगों के अनुसार हल्का दरदरा बेसन स्वाद और बनावट दोनों में अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें:- घर पर सहजन कैसे उगाएं? गमले में मोरिंगा लगाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं? डोसा और इडली के लिए इस तरह फटाफट बनाएं मूंगफली की चटनी
यह भी पढ़ें:- घर पर मोमोज कैसे बनाएं? कड़ाही में बाजार जैसे सॉफ्ट मोमोज बनाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं