- देश के 5 राज्यों में बुधवार को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है
- दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में सर्दी और घने कोहरे की वजह से तापमान गिर रहा है
- दिल्ली में प्रदूषण स्तर अभी भी बहुत खराब है. सुबह आनंद विहार के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 दर्ज किया गया.
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर दक्षिण के राज्यों में अब तक देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और कुछ मैदानी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार देखने को मिल रहा है.मौसम विभाग ने 25 नवंबर के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.
आज दिल्ली-NCR का मौसम
बदलते मौसम का असर दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में दिखाई दे रहा है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार पारा गिरने की वजह से धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है. सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है. दिल्ली में 27 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि कुछ जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है. सुबह के समय 10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.27 नवंबर तक मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा.

दिल्ली में प्रदूषण लगातार बना हुआ है. धुंध की काली परत पहले के मुकाबले कुछ कम हुई है लेकिन परी तरह हटी नहीं है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बुधवनार सुबह 7 बजे तक 327 दर्ज किया गया,जो कि बहुत खराब है.
#WATCH दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, आनंद विहार के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 327 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है। (वीडियो सुबह 06:15 बजे की है) https://t.co/7XP0P8Sa1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2026
किन राज्यों में घना कोहरा
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 26-27 नवंबर के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं 26 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

देश के इन हिस्सों में आज बारिश
25 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. साथ ही बिजली गिरने के साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों ठंड बढ़ने लगी है. लखनऊ समेत कई हिस्सों में सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से विजिविलिटी काफी कम हो रही है. हालांकि 25 नवंबर को यूपी में बारिश की कोई संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है. आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी. हालांकि सुबह और रात के समय ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने 24 नवंबर तक पूर्वी यूपी में घरे कोहरे की चेतावनी जारी की थी. हालांकि 25 नवंबर के लिए ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
कैसा रहेगा बिहार का मौसम
छठ पूजा के बाद बिहार में भी ठंड का सितम बढ़ने लगा है. 25 नवंबर को बिहार का मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. हालांकि पटना समेत कई इलाकों में सुबह धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी. बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम का मिजाज भी लगातार बदल रहा है. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध लगातार जारी रहेगी. जिसकी वजह से रांची समेत अन्य इलाकों में सुबह के समय दृष्यता पर इसका असर देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक सुबह कोहरा या धुंध छाये रहने का अनुमान जताया है. हालांकि इसके बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा.रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, यूपी से उत्तराखंड तक ठंड कोहरे का डबल अटैक, IMD का बारिश का अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं