एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते मंगलवार (24 नवंबर 2026) को भारत 'ए' और संयुक्त अरब अमीरात 'ए' के बीच दोहा में खेला गया. जहां लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी एक अलग ही अंदाज में नजर आए. वैभव के इस प्रचंड रूप को देखते हुए हर कोई हैरान है. मगर उनके बचपन के कोच मनीष ओझा बिल्कुल आश्चर्यचकित नहीं हैं. IANS के साथ हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने युवा बल्लेबाज की जमकर सराहना की है.
मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की
वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक खेल की सराहना करते हुए उनके कोच मनीष ओझा ने कहा, 'यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में दोहरा शतक लगाया है. महज 15-16 साल की उम्र में ऐसा कारनामा करना बेहद खास है. इसलिए उनके आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो हर उपलब्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. वैभव एक जेनरेशनल खिलाड़ी हैं. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुनील गावस्कर और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी जेनरेशनल खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने खेल की दिशा बदली है. वैभव भी उन्हीं खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं.'
Patna, Bihar: Cricketer Vaibhav Suryavanshi's coach, Manish Ojha, commenting on cricketer Vaibhav Suryavanshi's innings in the ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026, says, "It is a record in itself that he has scored this double century at such a young age, that is, at just 15-16 years of age. Therefore, whatever statistics you are looking at, they are all records in themselves. Vaibhav is a generational player. Players like Sachin Tendulkar, Virat Kohli, Sunil Gavaskar and MS Dhoni are generational players who change the course of the game..."
— IANS (@ians_india) November 24, 2026
संयुक्त अरब अमीरात के खिलाप 204 रन बनाने में कामयाब रहे वैभव
संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ हुए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 204 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने केवल 53 गेंदों का सामना किया. मैच के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 384.90 का रहा. इस विस्फोटक पारी में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 28 छक्के और सात चौके देखने को मिले. 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर बासिल हमीद ने वैभव को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिनका शानदार कैच आर्यंष शर्मा ने पकड़ा.
भारत ने सात विकेट से हासिल की जीत
दोहा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त अरब अमीरात की टीम 50 ओवरों में 249/8 रन बनाने में कामयाब हुई थी. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हरप्रीत सिंह (130) शतक जड़ने में कामयाब रहे. वहीं कैप्टन बासिल हमीद 36 गेंद में नाबाद 36 और मुहम्मद शाहदाद ने 46 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. इथन डिसूजा 25 रन बनाने में कामयाब रहे. बाकी के बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा.
विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 250 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 14.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रनों की सर्वाधिक दोहरी शतकीय पारी खेली. वहीं चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रनों का योगदान दिया. पिछला मुकाबला भारतीय टीम ने 214 गेंद शेष रहते हुए अपने नाम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं