मैं जब भी इडली, डोसा या मेदू वड़ा खाने जाता हूं तो मुझे इसके साथ मिलने वाली नारियल की चटनी और मूंगफली की चटनी बहुत अच्छी लगती है. ये चटनी खाने का मजा कई गुना बढ़ा देती है. हमारे घर पर भी अक्सर नारियल की चटनी बनाई जाती है, लेकिन दूसरी मूंगफली की चटनी नहीं बनती. मूंगफली की चटनी चटपटी, हल्की तीखी और बेहद लाजवाब होती है. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और घर में मौजूद साधारण सामग्री से आसानी से तैयार हो जाती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं?
मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @NishaMadhulika ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में निश मधुलिका ने मूंगफली की चटनी बनाना बताया है. इस चटनी को बनाने के लिए आधा कप भुनी हुई मूंगफली, 2 हरी मिर्च, 8 से 10 करी पत्ते, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच राई, एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर, लगभग आधा कप पानी चाहिए होगा.
ऐसे तैयार करें चटनी
सबसे पहले मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली डालें. इसके साथ हरी मिर्च, नींबू का रस, नमक और आधा कप पानी डाल दें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें. चटनी बहुत ज्यादा पतली न हो, बल्कि थोड़ी गाढ़ी रहे. पीसने के बाद चटनी को एक बाउल में निकाल लें.
तड़का लगाएं
एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे, तब गैस बंद कर दें. अब इसमें करी पत्ते और एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर डालें. लाल मिर्च पाउडर चटनी को हल्का रंग और स्वाद देने का काम करता है. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें और अच्छी तरह मिला लें. इससे चटनी का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें:- नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया
यह भी पढ़ें:- पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होता है? जानें चावल का पानी कब और कैसे डालें
यह भी पढ़ें:- कुकर में कढ़ी कैसे बनाएं? कुकर में कढ़ी बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं