विज्ञापन

जापान की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बोलीं- 'इसमें बस एक ही कमी रह गई'

Japanese Woman In India: सोलो ट्रैवलर मियु की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे इस वक्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैं और वहां की गलियों और घाटों पर घूम रही हैं.

जापान की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन के 3AC कोच में सफर, बोलीं- 'इसमें बस एक ही कमी रह गई'
मियु इस वक्त देव दीपावली देखने के लिए वाराणसी में हैं.
Instagram@miu_japan_33m

Viral Video: जापान की कंटेंट क्रिएटर मियु एक महीने की ट्रिप पर भारत घूमने आई हुई हैं. उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत 29 अक्टूबर को दिल्ली से की थी. इसके बाद वे राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर और उदयपुर शहर घूमने गईं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दिवाली भी मनाई. इसके बाद वे पहली बार ट्रेन में बैठकर आगरा का ताजमहल देखने के लिए चली गईं. अपनी इस यात्रा का एक्सपीरियंस उन्होंने कई वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

'सफर आरामदायक और सुरक्षित था'

अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कुल 15 पोस्ट्स के जरिए मियु ने कहा, 'भारत आकर ट्रेन में सफर करना मेरी विश लिस्ट का हिस्सा था. इसीलिए मैंने उदयपुर से आगरा के लिए 3AC कोच में टिकट बुक कर लिया और करीब 14 घंटे की यात्रा पर निकल पड़ी. 3A क्लास की ट्रेन काफी आरामदायक और सुरक्षित थी. बस एक ही कमी थी. यह बहुत ज्यादा ठंड थी. इसी वजह से मेरी जर्नी परफेक्ट होते-होते रह गई. खैर इसी वजह से मेरी नींद भी खुल गई.'

'मुझे यकीन नहीं हुआ मेरे सामने इतना सुंदर नजारा था'

एक दूसरी वीडियो में अपनी राजस्थान यात्रा का एक्सपीरियंस बताते हुए मियु ने कहा, 'गोल्डन सिटी मेरी पहली मंजिल थी. मैं रात के समय यहां पहुंची थी और थोड़ी ही देर में सो गई थी. जब मैं सुबह उठी तो मेरी आंखों के सामने शानदार नजारा था. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मेरे दिन की शुरुआत इतने खूबसूरत नजारे के साथ हो रही है. इसके बाद मैं 6 नवंबर तक वहां रुकी और वहां घूमी, लोकल फूड टेस्ट किया और लोगों की लाइफस्टाइल को समझा.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया पर 'मिस्ट्री वॉटर' को लेकर छिड़ी बहस

मियु ने अपनी वीडियो में कहा था कि जब वो ट्रेन के गेट पर खड़े होकर वीडियो बना रही थीं, तब पानी की कुछ बूंदें रहस्यमयी तरीके से उनके मुंह पर आकर गिरी थीं. इसी कमेंट पर अब लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'संभवतः यह रहस्यमयी पानी एयर कंडीशनिंग यूनिट से निकला पानी ही है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो मिस्ट्री वॉटर नहीं, किसी ने कुल्ला किया था, जिसकी छिंटें आपके चेहरे पर आईं.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'उत्तर भारत की ट्रेनों में गेट पर खड़े होकर वीडियो बनाने वालों के साथ अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं.'

वहीं चौथे यूजर ने लिखा, 'अगर आप भारत में घूम रहे हैं, तो आपको अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम जैसी खूबसूरत, पहाड़ी और ठंडी जगहों पर जाना चाहिए. आप राजस्थान जैसे गर्म और रेगिस्तानी राज्य में क्यों गए?'

यह भी पढ़ें:- माइक्रोसॉफ्ट में 24 साल, एक ईमेल और अचानक हो गई विदाई; महिला ने लिंक्डइन पर शेयर की कहानी

यह भी पढ़ें:- पहाड़ों में सब्जियों को खराब होने से कैसे बचाते हैं? आप भी ट्राई कर सकते हैं बिना फ्रिज वाला ये तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japanese Woman In India, Viral Video, Indian Railways, Indian Train Travel, Solo Traveler
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com