जैसे ही सर्दी का मौसम आता है तो मेरी होंठ फटने लगते और सूखे-सूखे रहते हैं. हालांकि, होंठों के लिए मैं लिप बाम का इस्तेमाल करता है, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलती और फिर से होंठ फटने लगते हैं. ऐसे में आप घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों से एक नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं. ये आपके होंठों को मुलायम रखने के साथ-साथ उनकी नेचुरल चमक भी बनाए रखने में मदद करता है. गुलाब की पंखुड़ियों, नारियल तेल और वैसलीन से तैयार ये लिप बाम बनाना बेहद आसान है और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं?
घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने का तरीका
यूट्यूब पर @RubykiRasoi नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रूबी ने घर पर गुलाब के फूल से लिप बाम बनाने का तरीका बताया है. इस लिप बाम को बनाने के लिए गुलाब के फूल की पंखुड़ियां लें. पंखुड़ियों को फूल से अलग करके 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें ताकि उनमें धूल और गंदगी पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद पंखुड़ियों को किसी साफ कपड़े या रुमाल पर फैलाकर सुखा लें.
लिप बाम के लिए जरूरी सामग्री
- एक मुट्ठी गुलाब की पंखुड़ियां
- आधा चम्मच वैसलीन
- 5 चम्मच नारियल तेल
गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं?
सूखी हुई गुलाब की पंखुड़ियों को खलबट्टे में अच्छी तरह कूट लें. जब पंखुड़ियां पेस्ट जैसी हो जाएं, तब उन्हें एक साफ बाउल में डालें. अब इसमें आधा चम्मच वैसलीन और 5 चम्मच नारियल तेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. एक बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसके ऊपर मिश्रण वाली कटोरी रख दें. धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक इसे गर्म करें. इससे गुलाब की पंखुड़ियों का रंग और गुण तेल में अच्छी तरह मिल जाएंगे. जब अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसे छन्नी की मदद से छान लें. चम्मच या हाथों से पंखुड़ियों को दबाकर पूरा अर्क निकाल लें. अब आपके पास हल्के गुलाबी रंग का लिप बाम मिश्रण तैयार होगा. इसे एक छोटी और साफ डिब्बी में भर लें. इसे सामान्य कमरे के तापमान पर कुछ समय के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद यह लिप बाम का रूप ले लेगा.
यह भी पढ़ें:- कुकर से कंबल कैसे साफ करें? बिना वॉशिंग मशीन के कंबल साफ करने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पौधों में चावल का पानी डालने से क्या होता है? जानें चावल का पानी कब और कैसे डालें
यह भी पढ़ें:- नारियल के छिलकों से सजाएं बालकनी, लटकने वाले प्लांटर से लेकर कैंडल होल्डर तक, जानिए शानदार DIY आइडिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं