विज्ञापन

घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं? कड़ाही से रुमाली रोटी बनाने का आसान तरीका

रुमाली रोटी बहुत नरम और पतली होती है. इसलिए लोगों को लगता है ये रोटी घर पर बनाना बहुत मुश्किल या फिर नामुमकिन है. लेकिन सही तरीका अपनाकर इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं?

घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं? कड़ाही से रुमाली रोटी बनाने का आसान तरीका
घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं?

हर जब भी चाप या फिर बाहर खाना खाने जाते हैं तो हमें रुमाली रोटी मिलती है. जो इतनी पतली और मुलायम होती है कि इसे रूमाल की तरह मोड़ा जा सकता है, इसलिए इसे नाम रुमाली रोटी कहते हैं. आमतौर पर लोग इसे रेस्टोरेंट या शादी-पार्टी में खाना पसंद करते हैं. रुमाली रोटी बहुत नरम और पतली होती है. इसलिए लोगों को लगता है ये रोटी घर पर बनाना बहुत मुश्किल या फिर नामुमकिन है. लेकिन सही तरीका अपनाकर इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं?

घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं?

यूट्यूब पर @NishaMadhulika नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में निशा मधुलिका ने एक घर पर रुमाली रोटी बनाने का आसान तरीका बताया है. इसे बनाने के लिए डेढ़ कप गेहूं का आटा, डेढ़ कप मैदा, आधा छोटी चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर,  2 बड़े चम्मच तेल और जरूरत अनुसार पानी चाहिए होगा. इन सभी चीजों को मिलाकर मुलायम आटा तैयार करें.

आटा गूंथने का सही तरीका

सबसे पहले गेहूं का आटा, मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर और तेल को अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए रोटी के आटे से अधिक नरम आटा गूंथ लें. आटा तैयार होने के बाद हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर उसे 6 से 7 मिनट तक अच्छी तरह मसलें. इससे आटा चिकना और लचीला बन जाएगा. अब इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें.

रोटी बेलने का सही तरीका

20 मिनट बाद आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें और छोटी लोइयां बना लें. लोई पर थोड़ा सूखा मैदा लगाकर उसे जितना संभव हो उतना पतला बेलें. रुमाली रोटी की पहचान ही उसकी पतली बनावट होती है, इसलिए इसे सावधानी से बेलना जरूरी है.

कढ़ाई में रुमाली रोटी सेकें

घर पर तंदूर की जगह, एक भारी तले की कढ़ाई को उल्टा करके गैस पर गर्म करें. कढ़ाई अच्छी तरह गर्म हो जाने पर पतली बेली हुई रोटी को सावधानी से उसके ऊपर डाल दें. कुछ ही सेकंड में रोटी पर बुलबुले आने लगेंगे. अब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सा सेक लें. रोटी को ज्यादा देर तक न सेंकें, वरना ये सख्त हो जाएगी. सारी रोटियां तैयार होने के बाद उन्हें साफ सूती कपड़े में लपेटकर रखें. इससे उनकी नमी बनी रहेगी और वे लंबे समय तक नरम रहेंगी.

यह भी पढ़ें:- मूंगफली की चटनी कैसे बनाएं? डोसा और इडली के लिए इस तरह फटाफट बनाएं मूंगफली की चटनी

यह भी पढ़ें:- घर पर मोमोज कैसे बनाएं? कड़ाही में बाजार जैसे सॉफ्ट मोमोज बनाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com