विज्ञापन

केरल में खतरनाक जंगली हाथी चक्काकोम्बन बेहोश, 140 वनकर्मियों ने पानी और ड्रोन से किया काबू

केरल के इडुक्की में रिहायशी बस्तियों में तबाही मचाने वाले जंगली हाथी चक्काकोम्बन को 140 वनकर्मियों की टीम ने घेरकर बेहोश कर दिया. अब कुमकी हाथियों की मदद से उसे काबू कर रेडियो कॉलर पहनाया जा रहा है ताकि उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा सके.

केरल में खतरनाक जंगली हाथी चक्काकोम्बन बेहोश, 140 वनकर्मियों ने पानी और ड्रोन से किया काबू
आखिरकार काबू में आया सबसे खतरनाक जंगली हाथी.

केरल के इडुक्की में रिहायशी इलाकों के लिए सिरदर्द बन चुके जंगली हाथी 'चक्काकोम्बन' को बुधवार को सफलतापूर्वक बेहोश कर दिया गया. 140 वनकर्मियों की टीम ने करीब नौ घंटे चले इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. जमीन, पानी और आसमान में ड्रोन के जरिए हाथी की घेराबंदी की गई. दोपहर पौने चार बजे उसे बेहोशी का पहला टीका लगाया गया. इसके बाद कुमकी हाथियों की मदद से उसे काबू में कर रेडियो कॉलर पहनाने की प्रक्रिया शुरू हुई. मुन्नार के डीएफओ साजू वर्गीस और डॉक्टरों की टीम मौके पर डटी हुई है. रेडियो कॉलर लगने से अब इस हाथी की हर हरकत पर वन विभाग सीधे नजर रख सकेगा.

पटाखे चलाकर मोड़ा गया था हाथी का रास्ता

इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए वन विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी थी. अलग-अलग विंग के 140 जांबाज इस मिशन में शामिल थे. जमीन पर गाड़ियों से, पानी में नाव से और आसमान से ड्रोन के जरिए इस विशालकाय हाथी पर नजर रखी जा रही थी. टीम का एक ही मकसद था कि रिहायशी इलाके में तबाही मचाने वाले इस हाथी को बिना किसी नुकसान के काबू किया जाए.

सुबह से ही यह लुकाछिपी का खेल चल रहा था. अनायिरंगल बांध के पास बने एक टापू पर चक्काकोम्बन आराम फरमा रहा था. जैसे ही उसने इंसानी बस्ती की तरफ बढ़ने की कोशिश की, वनकर्मियों ने पटाखे चलाकर उसका रास्ता मोड़ दिया. पानी के रास्ते से भागने की कोशिश को भी नाव पर सवार टीम ने नाकाम कर दिया. आखिरकार दोपहर एक बजे वह सिंगुकंदम के पास एक खुले घास के मैदान में पहुंचा, जहां जाल बिछाकर उसे घेरा गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

हाथी को काबू करने के लिए 2 हाथी बुलाए

मौके पर दो बेहद समझदार कुमकी हाथी, विक्रम और भरत को बुलाया गया है. इनका काम चक्काकोम्बन को संभालना और काबू में रखना है. इस पूरे मिशन की कमान मुन्नार के डीएफओ साजू वर्गीस संभाल रहे हैं. उनके साथ चार एक्सपर्ट डॉक्टरों की मेडिकल टीम भी मौके पर डटी हुई है. दवा का असर होने में थोड़ा समय लगता है, इसलिए टीम फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.

अब इस हाथी के गले में जीपीएस रेडियो कॉलर फिट कर दिया जाएगा. इससे फायदा यह होगा कि जब भी यह रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ेगा, वन विभाग को पहले ही अलर्ट मिल जाएगा. समय रहते कदम उठाकर गांवों को इसकी दहशत से बचाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें | दो भाइयों ने एक लड़की से की शादी, यूट्यूबर ने घर जाकर वजह पूछी तो बोले- 'भाईचारा है'

यह भी पढ़ें | गोद में बच्चा लेकर ऑस्ट्रेलियन पार्लियामेंट में हिजाब वाली सांसद ने की बहस, लोग बोले- फिर दिल जीत लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chakkakomban Elephant, Kerala Wild Elephant, Idukki Kerala, Khabar Zarahatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com