Benefits of ash gourd juice: सफेद पेठा या ऐश गॉर्ड (Ash Gourd), लौकी की एक प्रजाति है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग डिशेज में होता है. ये बेहद फायदेमंद होती है. मिनरल्स से भरी ये सब्जी शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और पाचन को बेहतर बनाती है, साथ ही वजन कम (Weight Losse) करने में भी मदद करती है. हर दिन सफेद पेठे का जूस पीने से सेहत से जुड़े और भी कई फायदे होते हैं. आइए इस नेचुरल जूस को पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीका जान लेते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफेद पेठे का जूस पीने के फायदे (Benefits of drinking ash gourd juice)
1. बॉडी को रखे हाइड्रेटेड
सफेद पेठे में 96 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, जो आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है, खासकर गर्मी के मौसम में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती.
2. एंटी इंफ्लेमेटरी गुण
सफेद पेठा में मिलने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए उपयोगी है. गठिया की शिकायत होने पर इस जूस का सेवन लाभ पहुंचाता है.
3. शुगर को करे कंट्रोल
यह ब्लड शुगर को कम करने के लिए भी एक बेहतरीन एजेंट है और इसमें विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम सहित अन्य अहम घटक होते हैं.
4. सांस से जुड़ी समस्याओं का इलाज
सफेद पेठा के रस का इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में ब्रोंकाइटिस और अस्थमा जैसी श्वसन प्रणाली की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है.
Relationship Tips: 6 साइकोलॉजिकल ट्रिक्स जो उनको आपका फैन बना देंगी, रिश्ता होगा मजबूत
कैसे बनाएं और कब पिएं ये जूस (How to Make and When to Drink this Juice)
पेठे को छोटा-छोटा काट लें और इसे मिक्सर में डाल कर पीस लें, इसे छान के गिलास में डालें और इसका सेवन करें. सफेद पेठे के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करना बेहतर होता है. खाली पेट लेने पर इस जूस के पोषक तत्व अवशोषण और पाचन गुण अधिक होते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं