विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है? श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पाएं गुस्‍से पर काबू

श्री श्री रविशंकर के  मुताबिक गुस्से का बड़ा कारण है हर चीज में परफेक्शन की ज्यादा उम्मीद. उन्होंने कहा कि इंसान जितना अधिक परफेक्ट परिणाम चाहता है, उतनी ही जल्दी उसे चिढ़ और गुस्सा आता है.

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है? श्री श्री रविशंकर ने बताया कैसे पाएं गुस्‍से पर काबू

Anger Management: तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता दबाव और हर बात या हर चीज में परफेक्शन की चाहत. इन सबके बीच गुस्सा आज बहुत से लोगों की रोजमर्रा की समस्या बन गया है. छोटी बात पर भड़क जाना और बाद में पछताना, अक्सर कई लोगों के साथ होता है. गुस्से में लोग अक्सर फिर ऐसी बातें कह जाते हैं जो उनके रिश्तों, उनके जीवन और करियर पर असर डालता है. ऐसे में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने गुस्से को समझने और संभालने का एक सरल लेकिन असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपने गुस्से पर काबू कर सकते हैं.

श्री श्री रविशंकर की सलाह

श्री श्री रविशंकर के  मुताबिक गुस्से का बड़ा कारण है हर चीज में परफेक्शन की ज्यादा उम्मीद. उन्होंने कहा कि इंसान जितना अधिक परफेक्ट परिणाम चाहता है, उतनी ही जल्दी उसे चिढ़ और गुस्सा आता है. इसलिए जरूरी है कि जीवन में थोड़ी इंपर्फेक्शन को स्वीकार करने की जगह बनाई जाए.

ऐसे करें गुस्से पर काबू (How To Control Anger)

गुस्से को काबू करने के लिए रविशंकर ने मन को बड़ा बनाने की सलाह दी. उन्होंने समझाया कि जैसे घर में कूड़ा-करकट फेंकने के लिए कूड़ेदान रखा जाता है, जिसमें हम बेकार चीजें डाल देते हैं, उसी तरह मन में भी एक कोना होना चाहिए. इस मानसिक कूड़ेदान में दूसरों की छोटी गलतियों और अपने भीतर उठते गुस्से को डाल देना चाहिए. हर बात को पकड़कर बैठना ही तनाव और गुस्से को बढ़ाता है.

जब हम गुस्सा करते हैं तो असल में खुद को ही सजा दे रहे होते हैं. आज किसी एक व्यक्ति की गलती पर गुस्सा किया, कल किसी और की बात पर फिर नाराज हो गए. इस सिलसिले में नुकसान सामने वाले से ज्यादा खुद को ही होता है. अगर यह समझ आ जाए तो स्वाभाविक रूप से धैर्य बढ़ने लगता है.

मेडिटेशन जरूरी

गुस्से पर नियंत्रण के उपाय बताते हुए श्री श्री रविशंकर ने एक बार फिर ध्यान यानी मेडिटेशन पर जोर दिया. नियमित ध्यान मन को शांत करता है, प्रतिक्रिया की तीव्रता कम करता है और धीरे-धीरे व्यक्ति के भीतर धैर्य विकसित करता है. ऐसे में गुस्से को दबाने की नहीं, समझने और छोड़ने की जरूरत है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 How To Control Anger, Sri Sri Ravi Shankar, How To Control Anger,  Anger Management,  Anger,  Sri Sri Ravi Shankar, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com