विज्ञापन

जली हुई कढ़ाई कैसे साफ करें? अपनाएं ये 2 मिनट में बर्तन को चमकाने का 1 सीक्रेट नुस्खा

किचन की जली हुई कढ़ाई को क्लीन करने के लिए आप एक आसान से नुस्खा आजमा सकते हैं. यहां जानते हैं नुस्खे के बारे में-

जली हुई कढ़ाई कैसे साफ करें? अपनाएं ये 2 मिनट में बर्तन को चमकाने का 1 सीक्रेट नुस्खा
Burnt Kadhai Cleaning Tips : कढ़ाई कैसे करें साफ

Burnt Kadhai Cleaning Tips : किचन में खाना बनाते समय कई बार कढ़ाई जले से या फिर हैंडल के पास जल जाती है. ऐसे में इन हिस्सों को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. कई लोग घंटों तक कढ़ाई को रगड़ते रहते हैं, फिर भी कालापन पूरी तरह नहीं निकलता. अगर आपकी कढ़ाई भी जल गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप कढ़ाई पर जमी गंदगी को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा रगड़ने और मेहनत करने की जरूरत नहीं है. 

जली हुई कढ़ाई साफ करने के लिए क्या चाहिए?

ये नुस्खा @Maa, yeh kaise karun? नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई है, जिसमें बहुत ही आसान तरीके से गंदी या जली कढ़ाई को साफ करने का तरीका बताया गया है, यहां आप वीडियो भी देख सकते हैं-

आवश्यक सामान

  • पानी - 2 से 4 कप
  • नमक - 1 मुट्ठी 
  • नींबू का रस और उसका छिलका - 1 
  • मीठा सोडा - 1 चम्मच 
  • डिशवॉश लिक्विड - 1 चम्मच कोई भी 

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही या बर्तन लें, इसमें 2 से 4 गिलास पानी डालकर इसे गर्म करें. जब पानी गर्म हो जाए, तो उसमें नमक, नींबू का रस, नींबू का छिलका, मीठा सोडा और डिशवॉश लिक्विड डाल दें.

अब जली हुई कढ़ाई या बर्तन को इस मिश्रण में रखें और कुछ देर के लिए छोड़ दें. पानी को उबलने दें और बीच-बीच में उसी उबलते पानी को कढ़ाई के जले हुए हिस्सों पर डालते रहें. इससे जमी हुई गंदगी और जली हुई परत धीरे-धीरे ढीली पड़ने लगती है.

कुछ देर बाद कढ़ाई को सावधानी से गर्म पानी से निकाल लें. इसके बाद स्टील के जूने की मदद से कढ़ाई को साफ करें. जली हुई परत निकलने में आसानी होगी और बर्तन पहले से ज्यादा साफ दिखाई देगा.

अगर कढ़ाई बहुत ज्यादा गंदी हो, तो क्या करें?

कई बार बर्तन पर जले हुए दाग काफी पुराने और मोटी परत के रूप में जम जाते हैं. ऐसे मामलों में एक अलग तरीका अपनाया जा सकता है.

इसके लिए उबलते गर्म पानी में कास्टिक सोडा डालें और फिर उस पानी में गंदी कढ़ाई या बर्तन को कुछ समय के लिए रखें. इसके बाद जूने की मदद से बर्तन को साफ करें.

हालांकि, कास्टिक सोडा का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है. बर्तन साफ करते समय हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे.

ये भी पढ़ें - किचन की चिमनी पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? ये आसान ट्रिक मिनटों में कर देंगे साफ


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burnt Kadhai, Cleaning Hacks, Cleaning Hacks By Expert, Cleaning Hacks And Tips, Cleaning Hacks For Keyboard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com