आपने अपने घर का फ्रिज कितने दिन पहले साफ किया था? शायद कई लोगों को ये बात याद भी न हो. क्योंकि अक्सर रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें साफ दिखाई देते हैं, जिसमें फ्रिज भी हैं. अक्सर फ्रिज को क्लीन देखकर हम सोचते हैं कि इसे साफ करने की जरूरत नहीं है. लेकिन आपको बता दें कि घर और बाकी चीजों की तरह फ्रिज को भी एक नियमित अंतराल में साफ करना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे बैक्टीरियाल, फंगस पनप सकते हैं. वहीं, तेज बदबू भी आने लगती है. इतना ही नहीं, अगर आप हर महीने फ्रिज की डीप क्लीनिंग नहीं करते हैं तो इससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं. यहां जानते हैं फ्रिज को किने दिनों के अंदर साफ करना चाहिए?
कितने दिन में साफ करना चाहिए फ्रिज?
फ्रिज साफ करने की बात करें, तो सप्ताह में कम से कम 1 बार हल्की-फुल्की फ्रिज की क्लीनिंग करनी जरूरी होती है. इसका मतलब ये है कि फ्रिज में रखी खराब चीजें, एक्सपायर्ड सॉस, बासी खाना और गिरे हुए दाग आपको समय-समय पर हटाते रहना चाहिए. वहीं, डीप क्लीनिंग की बात करें, तो 15 से 1 महीने के अंदर आपको अपने फ्रिज को क्लीन करना चाहिए. इसमें सभी ट्रे, रैक और ड्रॉअर को बाहर निकालकर इसे अच्छे से धोएं. इसके बाद फिर फ्रिज के अंदर भी अच्छे से क्लीनिंग करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फ्रिज की कैसे करें डीप क्लीनिंग?
- अगर आप फ्रिज की डीप क्लीनिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले फ्रिज को बंद कर दें.
- अब इसमें से पुरानी और एक्सपायर्ड चीजों को फौरन हटा लें.
- इसके बाद टैक, ट्रे और ड्रॉअर को गुनगुने पानी और हल्के लिक्विड क्लीनर की मदद से साफ करें.
- ध्यान रखें कि ज्यादातर गंदगी रबर गैस्केट और कोनों में जमा होती है, तो सबसे पहले इस हिस्से को क्लीन करें.
- इसके बाद फ्रिज के सभी कोनों और ऊपरी हिस्सों को क्लीन करें.
- फ्रिज में आने वाली बदबू को कम करने के लिए एक कटोरी बेकिंग सोडा या नींबू का टुकड़ा फ्रिज में रख सकते हैं.
फ्रिज क्लीनिंग में कौन सी गलतियां करते हैं लोग?
कुछ लोग फ्रिज को सिर्फ बाहर से साफ करना सही समझते हैं. ऐसा करना ऊपर से सही है, लेकिन सेहत के लिए नहीं. कई बार फ्रिज के अंदर रखे पुराने डिब्बे, सॉस की बोतलें और सब्जी वाले ड्रॉअर महीनों तक साफ ना करना आपको बीमार कर सकता है. इसकी वजह से धीरे-धीरे फ्रिज में बदबू और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं.
ये भी पढ़ें - क्या बची हुई रोटी को फ्रिज में रखना सही है? बासी होने से बचाने के आसान घरेलू तरीके, जानें एक्सपर्ट की राय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं