विज्ञापन

​गैस बर्नर की गंदगी से हैं परेशान? अपनाएं यह सस्ता घरेलू उपाय

गैस बर्नर पर जम गई है गंदगी, किचन में मौजूद इस चीज से मिनटों में करें साफ, महंगे क्लीनर जाएंगे भूल.

​गैस बर्नर की गंदगी से हैं परेशान? अपनाएं यह सस्ता घरेलू उपाय
काले ​गैस बर्नर कैसे साफ करें.
NDTV

​किचन हमारे घर का वो हिस्सा है जहां सबसे पहले घर आने वाले की नजर होती है. क्योंकि यहां सिर्फ खाना ही नहीं पकता बल्कि हमारी सेहत भी बनती है. मगर सोचिए वही किचन अगर गंदा नजर आए, तो न सिर्फ घर आए मेहमान बल्कि हमारे सेहत पर भी इसका असर साफ नजर आ सकता है. क्या आप भी अपनी गैस के गंदे बर्नर से परेशान हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको इनको साफ करने का आसान और सस्ता तरीका बता रहे हैं. 

इस नुस्खे को यूट्यूब चैनल  (@MaaYehKaiseKarun) पर शेयर किया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इस उपाय को.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे करें ​गैस बर्नर की सफाई- (How To Clean Dirty Gas Burner)

​किचन में काम करते-करते गैस बर्नर काले और जिद्दी हो जाते हैं. इस देसी और नुस्खे को आजमाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगा सामान लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसके लिए बस आपको घर पर रखी कुछ सामान्य चीजों की आवश्यकता होगी.

  • ​पानी- सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा गर्म पानी लें. पानी इतना होना चाहिए कि जिसमें आपके गैस बर्नर आसानी से डूब जाएं.
  • ​नींबू और ईनो- अब इस गर्म पानी में थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ दें और साथ ही इसमें एक पैकेट ईनो मिला लें. ईनो डालते ही पानी में रिएक्शन शुरू हो जाएगा, जो गंदगी को काटने का काम करेगा.
  • ​बर्नर को डुबोएं- अब गंदे गैस बर्नर को इस पानी में डालकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इस दौरान ईनो और नींबू अपना असर दिखाना शुरू कर देते हैं.
  • ब्रश से करें साफ- 15 मिनट बाद पानी थोड़ा ठंडा हो जाएगा. अब कोई भी पुराना टूथब्रश लें और बर्तन धोने वाला थोड़ा सा साबुन या लिक्विड लेकर बर्नर को हल्का सा रगड़ें. आप देखेंगे कि जमा हुआ सारा काला कार्बन और गंदगी आसानी से बाहर निकल रही है.

​टिप- अगर कुछ जिद्दी दाग फिर भी रह जाएं, तो थोड़ा सा नमक लें और बचे हुए नींबू के छिलके पर लगाकर बर्नर पर रगड़ दें. थोड़ी देर छोड़ने के बाद ब्रश से साफ करने पर बर्नर बिल्कुल चमक उठेंगे.

​क्यों है यह ट्रिक असरदार?

​इस तरीके की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको ज्यादा मेहनत या ताकत नहीं लगानी पड़ती. अगर आप हर 15 दिन में अपने गैस बर्नर की इस तरह सफाई कर लें, तो उन पर कभी मोटी गंदगी जमेगी ही नहीं और आपको उन्हें रगड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- चाय छान-छानकर काली हो गई है छलनी? अपनाएं ये 5 मिनट वाला नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gas Burner, Gas Burner Cleaning Hack, Gas Burner Cleaning Tips, Kitchen Hacks 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com