विज्ञापन

बाथरूम के नलों पर जम गए हार्ड वॉटर के सफेद दाग? इन 2 चीजों से करें साफ, जान लें सही तरीका

बाथरूम के नलों पर सफेद दाग जमना काफी आम बात है. इन्हें साफ करने के लिए आप घर में मौजूद 2 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा क्लीनिंग प्रोसेस.

बाथरूम के नलों पर जम गए हार्ड वॉटर के सफेद दाग? इन 2 चीजों से करें साफ, जान लें सही तरीका
बाथरूम के नलों को कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

How to Clean Bathroom Taps: बाथरूम में जब नए-नए नल या कहें टंकी लगाई जाती हैं, तो इनकी चमक देखने लायक होती है. लेकिन धीरे-धीरे हार्ड वॉटर के कारण इन टंकियों पर सफेद दाग-धब्बे जम जाते हैं, जिससे चमक फीकी पड़ने लगती है. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए बाजार से क्लीनर्स भी लेकर आते हैं, फिर भी अच्छा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं. घर में मौजूद 2 चीजों की मदद से इन जमे हुए दागों कोो हटाया जा सकता है. ये आसान घरेलू उपाय नलों की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं सही तरीका.

1. सिरके और पानी का घोल

हार्ड वॉटर के दाग हटाने में सफेद सिरका काफी मददगार साबित हो सकता है. अगर आपके बाथरूम के नल क्रोम फिनिश वाले हैं, तो एक कटोरी में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं. अब एक मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर पानी निचोड़ लें. इसकेे बाद इस गीले कपड़े को नल के दाग वाले हिस्से पर लपेट दें और करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें. फिर कपड़े से हल्के हाथों से नल को साफ करें, साफ पानी से धो लें और माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा दें. इससे दाग आसानी से हट जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

2. टूथब्रश का करें इस्तेमाल

हार्ड वॉटर के दाग अक्सर नलों के बेस, किनारों और जोड़ों पर जमा हो जााते हैं. इन जगहों पर हाथ आसानी से नहीं पहुंच पाता. ऐसे में इन हिस्सों को साफ करने के लिए मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें. ये दाग साफ करने में मदद करेंगे.  इसके लिए टूथब्रश को सिरके और पानी के घोल में डुबोएं और नल पर धीरे-धीरे ब्रश करें. जब दाग ढीले पड़ने लगें, तो नल को साफ और गीले कपड़े से पोंछ लें. इसके बाद अच्छी तरह सुखा दें. हालांकि, इसके लिए ज्यादा हार्ड ब्रश यूज न करें, वरना स्क्रैच पड़ सकते हैं.

3. साफ कपड़े से जरूर सुखाएं

जब नलों पर जमे दाग साफ हो जाएं, तो उन्हें अच्छी तरह सुखाना काफी ज्यादा जरूरी है. अगर नल पानी की बूंदें रह जाती हैं, तो सूखने के बाद वे फिर से लेयर जम सकती है. इससे नए दाग बनने लगते हैं.  इसलिए सफाई के बाद नल को मुलायम और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. साथ ही, जब भी नल के आसपास पानी जमा दिखाई दे, उसे तुरंत सुखा दें.

इस बात का रखें ध्यान

हर तरह के नलों की सफाई एक जैसी नहीं होती. ऐसे में कुछ सजावटी या नाजुक फिनिश वाले नलों पर एसिडिक क्लीनर का इस्तेमाल न करें. 

यह भी पढ़ें: घर से मक्खियों और कीड़ों कैसे भगाएं? कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने के 3 आसान उपाय

यह भी पढ़ें: DIY Hacks: पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों का करें शानदार यूज, बना लें सुगंधित धूप, जानिए आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com