विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री का नियम बदला, मोबाइल नंबर को लेकर सख्त नियम लागू

Post Office New Rules: डाकघरों में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री पोस्ट सेवाओं को लेकर नियम बदला गया है. अब बिना वैध मोबाइल नंबर के कोई भी स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री बुक नहीं की जा सकेगी.

पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री का नियम बदला, मोबाइल नंबर को लेकर सख्त नियम लागू
पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री पोस्ट का नियम बदला
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • पोस्ट ऑफिस में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुकिंग का नियम बदला.
  • अब बिना मोबाइल नंबर के पोस्ट की बुकिंग नहीं ली जाएगी.
  • पोस्ट भेजने वाले और रिसीव करने वाले दोनों का नंबर जरूरी होगा.

भारतीय पोस्ट ऑफिस ने देश भर के डाकघरों में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री पोस्ट सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया है. विभाग ने ग्राहकों की सुरक्षा और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज कराने को लेकर एक बेहद सख्त नियम लागू कर दिया है. इस नए नियम के तहत अब बिना वैध मोबाइल नंबर के कोई भी स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री बुक नहीं की जा सकेगी. नियम के तहत अब पोस्ट बुक करने वाले शख्स का मोबाइल नंबर के साथ पोस्ट पाने वाले शख्स का भी मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा.

क्या है स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री बुकिंग का नया नियम

डाकघर द्वारा जारी किए गए नए आदेश के मुताबिक, अब जब भी कोई ग्राहक डाकघर में अपनी कोई चिट्ठी, पार्सल या दस्तावेज स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री कराने जाएगा, तो उसे बुकिंग फॉर्म पर भेजने वाले (Sender) और पाने वाले (Recipient), दोनों का मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा. अगर बुकिंग के समय मोबाइल नंबर नहीं दिया जाता है, तो पोस्ट ऑफिस का सॉफ्टवेयर उस बुकिंग को स्वीकार नहीं करेगा. यहां तक कि ग्राहक किसी भी तरह का फर्जी नंबर नहीं डाल सकेंगे, क्योंकि विभाग इसके लिए सख्त वेरिफिकेशन सिस्टम पर काम कर रहा है.

क्याों बदला गया है नियम?

डाक विभाग विभाग द्वारा बताया गया है कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोग स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री भेजते समय गलत या अधूरा पता लिख देते हैं और मोबाइल नंबर भी नहीं डालते. एड्रेस सही न होने और मोबाइल नंबर न होने की वजह से पोस्टमैन संबंधित व्यक्ति से संपर्क नहीं कर पाता था, जिससे पार्सल या जरूरी दस्तावेज बीच में ही लटके रहते थे. जबकि कई मामलों में असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी नाम-पते का उपयोग कर स्पीड पोस्ट के जरिए धोखाधड़ी या अवैध सामग्रियां भेजने के मामले भी सामने आए थे. मोबाइल नंबर अनिवार्य होने से ऐसे मामलों पर रोक लगेगी और भेजने वाले की पहचान आसान होगी.

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

पोस्ट ऑफिस के इस नियम से लोगों को फायदा होने वाला है. क्योंकि पोस्ट भेजने वाले और पाने वाले दोनों के मोबाइल पर एसएमएस (SMS) के जरिए ट्रैकिंग आईडी मिल जाएगी. पोस्ट आपके शहर में पहुंचा या नहीं पता चलेगा. साथ ही पोस्टमैन पोस्ट पहुंचाने से पहले आपसे मोबाइल पर संपर्क कर सकेगा. अगर बीच में किसी तरह की दिक्कत आएगी तो तुरंत इसके बारे में सूचना मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस का नया नियम, ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग कैंसिलेशन का मिलेगा रिफंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Post Office News, Speed Post, Speed Post New Rules, Indian Post Office, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com