विज्ञापन

किचन की चिमनी पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? ये आसान ट्रिक मिनटों में कर देंगे साफ

क्या किचन की चिमनी से नहीं हट रहा तेल का दाग? ये ट्रिक आसानी से कर देगा आपका काम आसान.

किचन की चिमनी पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? ये आसान ट्रिक मिनटों में कर देंगे साफ
बिना स्क्रबिंग के चिमनी कैसे साफ करें.
NDTV

किचन में खाना बनाते वक्त उठने वाला धुआं और मसाला चिमनी अपने अंदर खींच लेती है, लेकिन धीरे-धीरे इसमें तेल और चिकनाई की परत जमने लगती है. कुछ ही हफ्तों में यह इतनी गंदी और चिपचिपी हो जाती है. अगर आप भी अपनी किचन की चिपचिपी चिमनी को देखकर परेशान हो चुके हैं, तो इन आसान घरेलू उपायों से इसे बिल्कुल नया जैसा चमका सकते हैं. आइए जानते हैं बेहद आसान तरीके, जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना ज्यादा मेहनत किए अपनी चिमनी को साफ कर सकते हैं.

किचन की गंदी चिमनी को कैसे साफ करें- (How To Kitchen Chimney Clean)

​1.  बेकिंग सोडा और सिरका-

किचन में मौजूद बेकिंग सोडा और सिरका गंदी चिमनी को साफ करने में मददगार साबित हो सकता है. 

क्या करें- एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें आधा कप बेकिंग सोडा और एक कप सफेद सिरका मिलाएं. इस मिश्रण को चिमनी के फिल्टर पर अच्छी तरह लगा दें या फिल्टर को इसमें थोड़ी देर डुबो दें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश या स्पंज की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें. सिरका और बेकिंग सोडा मिलकर सारी चिकनाई को आसानी से काट देते हैं, जिससे चिमनी का कोना-कोना साफ हो जाता हैृ.

Latest and Breaking News on NDTV

2. सोडा- 

कॉस्टिक सोडा चिमनी के जाले और जिद्दी चिकनाई को हटाने में मददगार हो सकता है. 

क्या करें- एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें दो-तीन चम्मच कॉस्टिक सोडा मिला लें. अब चिमनी के फिल्टर को निकालकर इस पानी में लगभग दो से तीन घंटे के लिए डुबोकर रख दें. ध्यान रखें कि इस दौरान हाथों में दस्ताने जरूर पहनें क्योंकि कॉस्टिक सोडा तेज होता है. कुछ ही देर में सारा तेल और गंदगी पानी में घुल जाएगी. इसके बाद इसे सादे पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें, चिमनी एकदम चमक उठेगी.

​3. गर्म पानी- 

अगर चिमनी बहुत ज्यादा गंदी नहीं है और आप इसकी सफाई करना चाहते हैं, तो गर्म पानी और डिशवॉश जेल सबसे बेहतरीन उपाय है. 

क्या करें- सिंक या किसी बड़े टब में गर्म पानी लें और उसमें अच्छी मात्रा में लिक्विड डिशवॉश या बर्तन धोने वाला साबुन घोल लें. अब चिमनी के फिल्टर को इसमें कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें. गर्म पानी चिकनाई को पिघला देता है और साबुन उसे आसानी से बाहर निकाल देता है. इसके बाद लोहे वाले स्टील स्क्रबर की बजाय सॉफ्ट स्पंज से इसे साफ कर लें.

ये भी पढ़ें- बिना घिसे और रगड़े मिनटों में ऐसे चमकेंगे किचन के सालों पुराने बर्तन, बस अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Chimney, Kitchen Chimney Cleaning, Kitchen Chimney Cleaning Tips, Kitchen Chimney Cleaning Without Opening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com