How to Clean Mirror: घर के शीशों पर धूल, पानी के दाग, साबुन के सफेद निशान और उंगलियों के निशान आसानी से जम जाते हैं, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में कई लोग महंगे ग्लास क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उससे भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता. अगर आप भी अपने घर के शीशों को बिना ज्यादा खर्च किए चमकाना चाहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद सेे आप शीशे को फिर से नया जैसा साफ और चमकदार बना सकते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान और असरदार तरीके, जो मिनटों में आपके शीशे की चमक वापस ला सकते हैं.
1. सैनिटाइजर से करें सफाई
अगर शीशे पर हल्के दाग या धब्बे हैं, तो सैनिटाइजर मददगार साबित हो सकता हैै. इसकेे लिए शीशे के एक हिस्से पर थोड़ा सैनिटाइजर लगाएं और कॉटन के साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे सफेद दाग-धब्बे आसानी से हट जाते हैं और शीशा साफ नजर आता है.
2. नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
नींबू को आधा काट लें और उसके ऊपर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें. दोनों को हल्का रगड़ें और फिर शीशे पर लगाएं. इसके बाद कॉटन के कपड़े से साफ कर दें. ये तरीका जिद्दी दाग हटाने में काफी मददगार माना जाता है.

4. टूथपेस्ट से चमकाएं
शीशे के दाग वाले हिस्से पर थोड़ा-सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं और तुरंत कपड़े से साफ कर दें. इससेे शीशा ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई दे सकता है. खासतौर पर बाथरूम के शीशे पर जमे साबुन के निशान हटाने में ये तरीका काफी मददगार हो सकता है.
5. अखबार से करें सफाई
शीशा साफ करने के पुराने और फेमस तरीकों में अखबार भी शामिल है. इसके लिए अखबार पर थोड़ा पानी छिड़कें और उससे शीशे को अच्छी तरह रगड़कर साफ करें. इससे शीशे पर मौजूद हल्के दाग और धुंधलापन साफ हो जाएगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा मुलायम और साफ कपड़े का इस्तेमाल करेंय
- शीशे को ज्यादा जोर से न रगड़ें.
- सफाई के बाद सूखे कपड़े से शीशा पोंछना न भूलें.
यह भी पढ़ें: DIY Hacks: पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय करें री-यूज, घर सजाने के लिए बनाएं ये खूबसूरत डेकोरेशन आइटम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं