विज्ञापन

मुंबई CSMT स्टेशन पर 75 दिनों का मेगा ब्लॉक, हावड़ा-भुवनेश्वर समेत 8 एक्सप्रेस ट्रेन दादर और ठाणे तक ही जाएगी

CSMT स्टेशन पर 75 दिनों का मेगा ब्लॉक जारी किया गया है. इस वजह से कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को CSMT पहुंचने से पहले ही दादर और ठाणे स्टेशनों पर शॉर्ट-टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है.

मुंबई CSMT स्टेशन पर 75 दिनों का मेगा ब्लॉक, हावड़ा-भुवनेश्वर समेत 8 एक्सप्रेस ट्रेन दादर और ठाणे तक ही जाएगी
CSMT स्टेशन पर मेगा ब्लॉकिंग
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • मुंबई CSMT स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाने का फैसला.
  • 8 एक्सप्रेस और मेल ट्रेन CSMT न जा कर दादर और ठाणे में ही रुकेगी.
  • ब्लॉक 1 अक्टूबर से शुरू होकर 15 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा.

मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. सेंट्रल रेलवे ने CSMT रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट कार्य के तहत एक बड़ा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लगाने का फैसला किया है. यह ब्लॉक 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 15 दिसंबर 2026 तक यानी कुल 75 दिनों तक जारी रहेगा. स्टेशन के आधुनिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 के साथ-साथ स्टैबलिंग लाइन 15 पर फाउंडेशन और अन्य जरूरी सिविल कार्य किए जा रहे हैं. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इन दोनों प्लेटफॉर्मों से ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह निलंबित रहेगा. इसके कारण कई प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को CSMT पहुंचने से पहले ही दादर और ठाणे स्टेशनों पर शॉर्ट-टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है.

75 दिनों के इस ब्लॉक के दौरान प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची

मुंबई पहुंचने वाली 7 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें CSMT न जाकर दादर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी.

11002 बल्लारशाह-CSMT नंदीग्राम एक्सप्रेस (Ballarshah–CSMT Nandigram Express)
12810 हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस (Howrah–CSMT Express)
12112 अमरावती-CSMT एक्सप्रेस (Amravati–CSMT Express)
11020 भुवनेश्वर-CSMT कोणार्क एक्सप्रेस (Bhubaneswar–CSMT Konark Express)
22120 मडगांव-CSMT तेजस एक्सप्रेस (Madgaon–CSMT Tejas Express)
22144 बीदर-CSMT एक्सप्रेस (Bidar–CSMT Express)
22108 लातूर-CSMT एक्सप्रेस (Latur–CSMT Express)

Latest and Breaking News on NDTV

ठाणे (Thane) स्टेशन पर समाप्त होने वाली ट्रेन

12134 मंगलुरु-CSMT एक्सप्रेस (Mangaluru–CSMT Express) अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक नहीं जाएगी. इस ट्रेन को ठाणे स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा.

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के इस सीजन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे इन बदले हुए टर्मिनेटिंग स्टेशनों को ध्यान में रखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा और कनेक्टिंग ट्रेनों की योजना बनाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. किसी भी आपातकालीन सहायता या लाइव रनिंग स्टेटस अपडेट के लिए यात्री मध्य रेलवे मुंबई डिवीजन के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों और हेल्पलाइन नंबरों की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें | बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अक्टूबर में पकड़ेगी रफ्तार, 16 घंटे सफर, सोलापुर-कल्याण समेत 8 स्टॉपेज

यह भी पढ़ें | बिहार के लिए 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, महाराष्ट्र-एमपी-यूपी के यात्री 2 अक्टूबर से शुरू करें बुकिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CSMT, Mumbai CSMT, Mumbai Train, Dadar Station, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com