विज्ञापन

पंजाबी कढ़ी का स्वाद भूल जाएंगे, अगर एक बार ट्राई कर ली Haryanvi कढ़ी, नोट करें रेसिपी!

Kadhi Recipe In Haryanvi Style: आइए बिना देरी किए जानते हैं, घर पर हरियाणा की कढ़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा और इसकी पूरी विधि क्या है?

पंजाबी कढ़ी का स्वाद भूल जाएंगे, अगर एक बार ट्राई कर ली Haryanvi कढ़ी, नोट करें रेसिपी!

Kadhi Recipe In Haryanvi Style: देसी स्वाद की बात हो और हरियाणा की कढ़ी का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. अपने स्वाद, सादगी और गाढ़ेपन के लिए महशूर हरियाणवी स्टाइल में बनी कढ़ी कई लोगों को पसंद आती है. अगर आप भी घर बैठे देसी और स्वादिष्ट कढ़ी खाना चाहते हैं, तो एक बार नीचे बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई नोट करें. आइए बिना देरी किए जानते हैं, घर पर हरियाणा की कढ़ी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा और इसकी पूरी विधि क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणवी कढ़ी में क्या-क्या डाला जाता है?

सामग्री

1 कप बेसन
2 कप दही
4 कप पानी
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच मेथी के दाने
1/4 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
नमक स्वाद अनुसार
पकौड़े के लिए प्याज और बेसन के

तड़का लगाने के लिए:

2 बड़े चम्मच घी
1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
1 छोटा चम्मच जीरा
2 सूखी लाल मिर्च

हरियाणवी कढ़ी कैसे बनाएं?

  • एक कटोरे में बेसन और दही को तब तक फेंटें जब तक वह चिकना न हो जाए.
  • धीरे-धीरे पानी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न पड़ें.
  • अब एक बड़े बर्तन में, मिश्रण को कम आंच पर लगातार चलाते हुए गर्म करें.
  • इसमें जीरा, मेथी दाना, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.
  • कढ़ी को उबाल लें, फिर आंच धीमी कर दें और बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकने दें.
  • जब कढ़ी उबल रही हो, तो उसमें प्याज के पकौड़े डाल दें.
  • पकोड़ों को कढ़ी का स्वाद सोखने दें और उन्हें नरम होने दें.
  • एक छोटे पैन में कम आंच पर घी गरम करें.
  • अब सरसों के दाने और जीरा डालें और जब वे चटकने लगें, तो सूखी लाल मिर्च डालें.
  • तड़के को एक मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि इसकी सुगंधित खुशबू निकल सके.
  • अब तैयार तड़के को उबलती हुई कढ़ी के ऊपर डालें और स्वादों को अच्छी तरह मिलाने के लिए धीरे-धीरे हिलाते रहें.
  • कढ़ी को कुछ और मिनटों तक धीमी आंच पर पकने दें जब तक कि वह गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कार दें.
  • बस आपको हरियाणवी कढ़ी तैयार है, अब इसे ताजी धनिया पत्ती से सजाएं और सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: तपती गर्मी में घर को ठंडा रखने का प्राचीन जुगाड़! ये हजारों साल पुराना फॉर्मूला बिजली का बिल करेगा कम!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com