विज्ञापन

अजनबियों के साथ पुष्कर मेला देखने गई ब्राजील की महिला, बोली- 'सोचा नहीं था भारत में मेरे साथ ऐसा होगा'

Brazil Woman In India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर आरी 3 नवंबर से पुष्कर को एक्सप्लोर कर रही हैं. इससे पहले वे करीब 1 महीने तक विपश्यना में थीं. अब उन्होंने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

अजनबियों के साथ पुष्कर मेला देखने गई ब्राजील की महिला, बोली- 'सोचा नहीं था भारत में मेरे साथ ऐसा होगा'
आरी ने कहा कि ये एक्सपीरियंस उन्हें हमेशा याद रहेगा.
Instagram@arianitas_

Viral Video: ब्राजील की रहने वाली आरी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मुझे लोगों ने अजनबियों के साथ सफर करने से मना किया था. लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी और स्ट्रेंजर्स के साथ राजस्थान का फेमस पुष्कर मेला देखने चली गई. मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह भारत में अब तक की मेरी सबसे पसंदीदा यादों में से एक बन जाएगा.'

'उनकी आंखें कमाल की हैं'

सोलो ट्रैवलर आरी ने आगे कहा, 'पुष्कर ऊंट मेले में, रेगिस्तान के बीच उन लोगों के साथ कैंपिंग करना, जिनसे मैं अभी-अभी मिली थी, सच में ये एक्सपीरियंस कमाल का था. क्योंकि कभी-कभी सबसे बेहतरीन एडवेंचर वे होते हैं, जिनकी आपने कभी कोई योजना नहीं बनाई होती. मैं ठीक-ठीक बता नहीं सकती कि कालबेलिया महिलाओं में ऐसी क्या बात है. लेकिन उनकी आंखें इतनी प्रभावशाली हैं कि मानो आप उनकी आत्मा के भीतर झांक सकें. मैं उनके साथ एक ऐसा गहरा जुड़ाव महसूस करती हूं, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

राजस्थानी कपड़े पहनकर किया डांस

आरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वे पारंपरिक कालबेलिया कपड़े पहनकर पुष्कर मेले में महिलाओं और पुरुषों के बीच डांस करती और खाना बनाती हुई नजर आ रही हैं. उनके इन वीडियोज पर मिलियन्स में व्यूज गए हैं.

यहां देखें डांस का वीडियो:-

'आरी को देखकर जलन हो रही है'

सोशल मीडिया पर आरी का वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं. इनमें कुछ उनके दोस्त हैं जो ये सब इंजॉय नहीं कर पाने के लिए जलन महसूस कर रहे हैं, जबकि बाकी लोग वो हैं जो उनसे मिलना चाहते हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'आरी, मेरी दोस्त! यह वीडियो देखकर मुझे जलन हो रही है. अपने सपनों की जिंदगी जीने का एहसास कैसा होता है, यह इस वीडियो से समझ आ रहा है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'पुष्कर मेले में तुम्हारे साथ घूमना मेरे और मेरे दोस्तों के लिए बहुत शानदार अनुभव था. हम बहुत जल्द फिर मिलेंगे.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'मैं तुमसे मिलने आ रहा हूं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'पुष्कर मेले के पास ही मेरा घर है. आप चाहें तो यहां आकर मेरे परिवार के साथ रुक सकती हैं.'

यह भी पढ़ें | 'इसके पास गांजा रख दो', होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा

यह भी पढ़ें | 'मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताया पीढ़ियों की अमीरी का फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pushkar Mela 2026, India Travel, Viral Video, Jaisalmer, Ariane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com