आपको भूख लगी है और कढ़ी-चावल खाने के मन है तो बस 15 मिनट में कढ़ी-चावल बना सकते हैं. अभी तक हर किसी को लगता है कि चावल तो आसानी से बन जाते हैं, लेकिन कढ़ी बनाने में बहुत तामझाम और समय लगता है. इसलिए अक्सर लोग अपना मन मारकर कुछ और खा लेते हैं. शेफ संज्योत कीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुकर में कढ़ी-चावल बनाने का आसान तरीका बताया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि कुकर में कढ़ी-चावल बनाने बहुत आसान है ये स्वादिष्ट डिश सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगी. चलिए आपको बताते हैं कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं?
कुकर में कढ़ी-चावल बनाने के लिए क्या चाहिए?
शेफ संज्योत कीर ने वीडियो में बताया कि कुकर में कढ़ी-चावल बनाने के लिए आपको दही 1 कप, बेसन आधा कप, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, पानी 4 कप, अदरक 1 इंच, हरी मिर्च 2, साबुत धनिया 1 बड़ा चम्मच, घी 1 बड़ा चम्मच, जीरा आधा चम्मच, राई आधा चम्मच, मेथी दाना 5-6, हींग आधा चम्मच, साबुत काली मिर्च 3-4, सूखी लाल मिर्च 2, करी पत्ता, आलू 2, गुड़ 1 चम्मच, पानी, ताजा धनिया और चावल 1/2 कप चाहिए.
कुकर में कढ़ी-चावल कैसे बनाएं?
कुकर में कढ़ी-चावल बनाने के लिए चावल को 2-3 बार अच्छे से धोएं और फिर पानी में भिगोकर रख दें. अब कढ़ी के लिए पेस्ट तैयार करें. इसके लिए एक बड़े कटोरे में दही, बेसन, नमक, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह फेंटें ताकि पेस्ट एकदम स्मूथ हो जाए. इसके बाद एक अदरक, हरी मिर्च और साबुत धनिया को कूटें. अब कुकर में घी डालें और अच्छी तरह गर्म होने दें. इसमें जीरा, राई, मेथी दाना, हींग, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें.
अब इसमें अदरक-मिर्च का पेस्ट डालें और थोड़ा भून लें. इसके बाद आलू डालें और कुछ सेकंड तक भूनें और इसमें दही का पेस्ट डालें. जब यह उबलने लगे, तो भीगे हुए चावल कुकर में डाल दें. अब इसमें गुड़ डालें और अच्छे से मिला दें. अब लास्ट में कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर तीन सीटी आने तक पकाएं. इसके बाद कुकर की भाप को अपने आप निकलने दें. इस आसान तरीके से आपके कढ़ी-चावल बनकर तैयार हैं. इसमें आप ऊपर से हरा धनिया डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- सर्दियों मोरिंगा का सूप पीने से क्या होगा? जानें सहजन का सूप बनाने की आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर से ब्लश कैसे बनाएं? गुलाबी और फ्रेश गालों के लिए चुकंदर का ब्लश बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में धनिया के पौधों की देखभाल कैसे करें? ठंड के मौसम में धनिया के पौधे को हेल्दी रखने का आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं