विज्ञापन

घर पर बाजार जैसा सूप पाउडर कैसे बनाएं? पानी में बस एक चम्मच मिलाते ही तैयार हो जाएगा गर्मागर्म सूप

फूड ब्लॉगर शिवानी शर्मा ने सूप पाउडर बनाने की रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए, साथ ही जानेंगे ये पाउडर बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

घर पर बाजार जैसा सूप पाउडर कैसे बनाएं? पानी में बस एक चम्मच मिलाते ही तैयार हो जाएगा गर्मागर्म सूप
सूप पाउडर कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Instagram)

सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है. इसके अलावा सूप को सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. अब, ज्यादातर लोग बाजार से सूप खरीदकर पीते हैं या सूप पाउडर खरीदकर लाते हैं. लेकिन आप चाहें, तो घर पर भी एकदम बाजार जैसा सूप पाउडर बनाकर रख सकते हैं और जब चाहे तब इससे 5-10 मिनट के अंदर अपने लिए सूप तैयार कर सकते हैं, फूड ब्लॉगर शिवानी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ये सूप पाउडर बनाने की रेसिपी शेयर की है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

सूप पाउडर बनाने के लिए आपको- 

  • मूंग दाल 
  • मसूर दाल
  • तुअर दाल की जरूरत होगी. 
  • इसके अलावा सूखी लाल मिर्च 
  • जीरा 
  • धनिया 
  • काली मिर्च 
  • कड़ी पत्ता 
  • नमक और 
  • हल्दी पाउडर भी चाहिए. 
इस तरह तैयार करें सूप का प्रीमिक्स
  • सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और उसमें मूंग, मसूर और तुअर दाल डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. दालों को लगातार चलाते रहें, ताकि वे जलें नहीं. 
  • अब, इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, धनिया, काली मिर्च और कड़ी पत्ता डालें. इन चीजों को भी अच्छी तरह रोस्ट कर लें.
  • जब सारी सामग्री ठंडी हो जाए, तब इसमें नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं. 
  • अब, इन सभी चीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. 
  • इतना करते ही आपका सूप पाउडर तैयार हो जाएगा. इसे किसी साफ और पूरी तरह सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें.

शिवानी शर्मा बताती हैं कि इस तरह तैयार सूप के पाउडर को आप 6 से 8 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं, बस आपको इसे नमी से बचाना है. 

कैसे तैयार करें सूप?
  • जब भी आपका सूप पीने का मन हो, सबसे पहले अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, प्याज, टमाटर या शिमला मिर्च काट लें. 
  • अब, एक पैन में थोड़ा मक्खन या तेल गर्म करके सब्जियों को हल्का सा भून लें.
  • इसके बाद इसमें पानी और तैयार किया हुआ सूप पाउडर मिलाएं.
  • अच्छी तरह चलाकर इसे उबलने दें. सूप में एक उबाल आने के बाद थोड़ा मक्खन और बारीक कटा हरा धनिया डालें. 
  • बस इतना करते ही आपका गर्मागर्म और स्वाद में लाजवाब सूप बनकर तैयार हो जाएगा. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चुकंदर के चिप्स कैसे बनाएं? जानें स्वाद में लाजवाब कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com