विज्ञापन

करवाचौथ पर 1 बार बना लें हरे मटर की कढ़ी, स्वाद ऐसा कि दही-बेसन वाली कढ़ी भी लगे फीकी

करवाचौथ के खास मैके पर बेसन और दही की कढ़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार हरे मटर से स्वादिष्ट कढ़ी तैयार करें. यहां जानते हैं रेसिपी-

करवाचौथ पर 1 बार बना लें हरे मटर की कढ़ी, स्वाद ऐसा कि दही-बेसन वाली कढ़ी भी लगे फीकी
Karwa Chauth Special Kadhi Recipe : करवाचौथ पर मटर से बनाएं स्पेशल कढ़ी

करवा चौथ के मौके पर हम में से कई घरों में स्पेशल कढ़ी तैयार की जाती है. अक्सर लोग इस मौके पर दही और बेसन से कढ़ी तैयार करते हैं, लेकिन अगर आप पारंपरिक खाने में कुछ नया और स्वादिष्ट जोड़ना चाहते हैं, तो हरे मटर वाली कढ़ी जरूर ट्राई करें. सर्दियों में मिलने वाली ताजी हरी मटर से बनने वाली ये कढ़ी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि एक बार खाने के बाद आप सिंपल से दही-बेसन वाली कढ़ी का स्वाद भूल जाएंगे. इस स्पेशल रेसिपी को यूट्यूब चैनल पर Cook With Parul ने शेयर की है. यहां जानते हैं पूरी रेसिपी-

वीडियो में आप पूरी रेसिपी देखें...

इस तरह बनाएं हरे मटर की कढ़ी

इस कढ़ी को बनाने के लिए सबसे पहले डेढ़ कप दही लें. अगर दही हल्का खट्टा हो, तो कढ़ी का स्वाद और बढ़ जाता है. खट्टा दही न हो तो सामान्य दही को कुछ घंटे बाहर रखकर इस्तेमाल करें. दही के साथ आधा कप बेसन, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्सर में ब्लेंड करें. ये ट्रिक कढ़ी को बिल्कुल स्मूद बनाती है और बेसन की गांठों की समस्या खत्म हो जाती है.

इसके बाद एक भारी तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा, राई, साबुत धनिया, मेथी दाना, हींग और करी पत्ता डालें. यही तड़का इस कढ़ी को आम कढ़ी से अलग पहचान देता है. अब इसमें पतले कटे प्याज डाले और हल्का गुलाबी होने तक भुनें. फिर अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का दरदरा पेस्ट मिलाएं, जो कढ़ी में गजब का स्वाद जोड़ देता है.

कढ़ी को फटने से बचाने की सबसे जरूरी ट्रिक

जब दही और बेसन का मिश्रण कड़ाही में डालें, तो उसमें नमक बिल्कुल नहीं डालना चाहिए. कढ़ी बनाने की इस गलती से अक्सर लोगों की कढ़ी खराब हो जाती है. नमक हमेशा तब डालें, जब कढ़ी में अच्छी तरह उबाल आ जाए. इससे दही और बेसन का मिश्रण फटता नहीं और कढ़ी का टेक्सचर शानदार बना रहता है.

जब कढ़ी में दो अच्छे उबाल आ जाएं, तब उसमें करीब डेढ़ कप ताजी हरी मटर डालें. सर्दियों की मीठी और मुलायम हरी मटर इस रेसिपी का असली हीरो है. मटर के साथ स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा काला नमक और एक चम्मच कसूरी मेथी भी मिलाएं. इसके बाद कढ़ी को धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं, जिससे मटर अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाए और उसका स्वाद कढ़ी में घुल जाए.

घी के तड़के से स्वाद हो जाएगा दोगुना

जब कढ़ी तैयार हो जाए, तो ऊपर से घी का तड़का लगाएं. इसके लिए घी में सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डाला जाता है. गैस बंद करके उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और तुरंत कढ़ी पर डाल दें. यह तड़का कढ़ी के स्वाद, रंग और खुशबू को कई गुना बढ़ा देता है.

ये भी पढ़ें - फेस्टिव सीजन में देर रात तक जागना और थकान: क्या बिगड़ सकता है आपकी नींद और हार्मोनल बैलेंस?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth Menu, Kadhi, Kadhi Recipe, Food, Karwa Chauth Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com