- वंदे भारत ट्रेन का ऑटोमैटिक दरवाजा कैसे खुलवाएं.
- ऑटोमैटिक दरवाजे सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं
- जुर्माने से बचने के लिए आपको क्या करने चाहिए.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में कई चीजें आधुनिक हैं जो सामान्य ट्रेनों में उपलब्ध नहीं है. वंदे भारत ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत उनके ऑटोमैटिक दरवाजे जो यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए हैं. हालांकि, कई बार अपनों को ट्रेन में बैठाने के दौरान बाहर निकलने से पहले ही दरवाजे लॉक हो जाने से लोग अंदर ही रह जाते हैं और उन्हें अनावश्यक जुर्माने का सामना करना पड़ता है. हाल ही में ऐसी घटना भी सामने आई थी. जिसमें वंदे भारत ट्रेन में बंद हो जाने के बाद लोगों को जुर्माने देना पड़ा.
हालांकि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कुछ व्यावहारिक कदम उठाकर आप खुद को बड़ी परेशानी और भारी जुर्माने से बचा सकते हैं.
ट्रेन नहीं शुरू हुई है तो दबाएं बटन
अगर वंदे भारत ट्रेन के दरवाजे बंद हो चुके हैं, लेकिन ट्रेन अभी प्लेटफॉर्म से चलना शुरू नहीं किया है, तो सबसे पहले गेट के पास लगे इमरजेंसी टॉक-बैक बटन को दबाएं. इसके जरिए आपकी आवाज सीधे गार्ड या लोको पायलट तक पहुंच जाती है और आप उन्हें अपनी स्थिति बताकर दरवाजा खुलवा सकते हैं, ऐसे में आप उसी स्टेशन पर सुरक्षित उतर सकते हैं.
टीटीई या कोच अटेंडेंट से करे संपर्क
वहीं, अगर आपके बाहर निकलने से पहले ही ट्रेन चल पड़े और रफ्तार पकड़ ले, तो घबराएं नहीं और न ही ट्रेन में छिपने की कोशिश करें. ऐसी स्थिति में सीधे टीटीई या कोच अटेंडेंट से संपर्क करें और उन्हें साफ-साफ बताएं कि आप केवल परिजनों को छोड़ने आए थे और अनजाने में अंदर छूट गए हैं. स्थिति स्पष्ट करने से आप पर बिना टिकट सफर के भारी जुर्माने के बजाय केवल कम शुल्क लगने की संभावना रहती है.
आपात स्थिति में बंद ऑटोमैटिक दरवाजों को हाथ से खींचकर खोलने या तोड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसा करना स्वयं आपकी सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है और साथ ही रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आप पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि ट्रेन चलने से पहले ही टॉक-बैक सिस्टम के जरिए मदद लें और सही जानकारी देकर रेल कर्मचारियों के साथ सहयोग करें.
यह भी पढ़ें | रेलवे स्टेशनों पर ठहरने के लिए 99 रुपये में मिलेंगे एसी स्लीपर पॉड्स, Wi-Fi से लेकर चार्जिंग तक होगी सुविधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं