विज्ञापन

तपती गर्मी में घर को ठंडा रखने का प्राचीन जुगाड़! ये हजारों साल पुराना फॉर्मूला बिजली का बिल करेगा कम!

Ghar Ko Thanda Rakhne Ka Tarika: आज हम आपके साथ एक ऐसा हजारों साल पुराना फॉर्मूला शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप लंबे समय तक बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर को ठंडा रख सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो प्राचीन जुगाड़!

तपती गर्मी में घर को ठंडा रखने का प्राचीन जुगाड़! ये हजारों साल पुराना फॉर्मूला बिजली का बिल करेगा कम!
How can I make my house cool without AC? | Terracotta Cooling System

Ghar Ko Thanda Rakhne Ka Tarika:  तपती गर्मी में घर को गर्म रखना बेहद मुश्किल बनता जा रहा है, बढ़ता तापमान अब तो AC और कूलर की कूलिंग भी फेल कर रहा है. ऐसे में कई बार हम यही सोचते रह जाते हैं, कि ऐसा क्या करें कि घर ठंडा भी रहे और ज्यादा बिजली का बिल भी न आए. इसलिए आज हम आपके साथ एक ऐसा हजारों साल पुराना फॉर्मूला शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप लंबे समय तक बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर को ठंडा रख सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो प्राचीन जुगाड़!

Latest and Breaking News on NDTV

टेराकोटा कूलिंग क्या है?

टेराकोटा एक प्राकृतिक मिट्टी से बनाया गया कठोर पदार्थ है, जिसे आकार देकर कम तापमान पर पकाया जाता है और पकने के बाद इसकी सतह पर बहुत ही महीन छिद्र बन जाते हैं, इसका रंग लाल, जंग जैसा भूरा या मिट्टी के शेड में होता है. इसकी खस बात यह है कि नमी को आसानी से सोखने में मदद करता है और धीरे-धीरे बाहर छोड़ने में मदद करता है. 

टेराकोटा की कूलिंग कैसे काम करती है?

तपती गर्मी में घर की छत और दीवारें का तापमान सबसे ज्यादा होता है, ऐसे में टेराकोटा कूलिंग इसे कम करने में बेहद मददगार साबित हो सकती है. 

घर की छत बनाते समय कंक्रीट के बीच खाली टेराकोटा घड़े उल्टा करके रखे जाते हैं, जो स्लैब के अंदर एक तरह की खाली परत बना देते हैं और ये परत गर्मी को नीचे आने से रोकने में मदद करती और तापमान को काफी हद तक कम कर देती है, जिसके कारण नेचुरल कूलिंग कमरे तक पहुंचती है और घर में ठंडक बनी रहती है.

टेराकोटा को सस्ता और टिकाऊ क्यों माना जाता है? 

इस तरीके से कूलिंग करने में किसी भी तरह की मशीन, गैस या बिजली का उपयोग नहीं किया जाता है, जिसके कारण बिजली का बिल कम आता है. कम खर्च के साथ ही साथ यह सालों तक टिकाऊ रहता है. AC या कूलर बाहरी वातावरण में गर्म हवा छोड़ते हैं जिससे तापमान और बढ़ता है. वहीं, टेराकोटा इसके उलट प्राकृतिक ठंडक पैदा करता है और प्रदूषण नहीं बढ़ाता.

टेराकोटा के फायदे

  • छत का तापमान कम करता है
  • गर्मी को 40–50% तक कम करने की क्षमता
  • उमस में राहत दिलाता है

इसे भी पढ़ें: रोटी को घंटों नरम और ताजा रखने का देसी जुगाड़, सुबह की बनी रोटी शाम तक रहेगी ताजा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghar Ko Thanda Kaise Rakhe, Bina Ac Cooler Ke Ghar Ko Thanda Kaise Rakhe, Natural Cooling Tips For Home, Terracotta Kya Hota Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com