विज्ञापन

साधारण पानी पूरी को दें नया ट्विस्ट और घर पर बनाएं हाजमोला Pani Puri, हर बाइट में मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद

क्या आप भी पानी पूरी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें हाजमोला पानी पूरी.

साधारण पानी पूरी को दें नया ट्विस्ट और घर पर बनाएं हाजमोला Pani Puri, हर बाइट में मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद
कैसे बनाएं हाजमोला पानी पुरी.
NDTV

पानी पूरी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप भी पानी पूरी के दीवाने हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है. मास्टरशेफ अरुणा विजय ने पानी पूरी लवर्स के लिए एक बहुत ही मजेदार ट्विस्ट शेयर किया है. अब आप घर पर ही बेहद आसानी से हाजमोला पानी पूरी (Hajmola Pani Puri) बना सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसमें वो बचपन वाली हाजमोला की खट्टी-मीठी और चटपटी महक और स्वाद मिलता है, जो हर बाइट को और भी मजेदार बना देता है. ​इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर (aruna_vijay_masterchef) ने शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं आसान रेसिपी.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं हाजमोला पानी पूरी-

सामग्री-

पूरी के लिए-

  • फ्रेश पिसी हुई सूजी – ½ कप
  • गेहूं का आटा – 2 बड़े चम्मच
  • नमक – एक चुटकी
  • बेकिंग सोडा – एक चुटकी
  • गुनगुना पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – तलने के लिए

स्टफिंग के लिए-

  • उबला हुआ काला चना
  • उबला हुआ मटर
  • नमक – स्वादानुसार
  • चाट मसाला – स्वादानुसार

हाजमोला पानी के लिए-

  • हाजमोला – 12-15 गोलियां
  • इमली – 1 बड़े नींबू के बराबर
  • गुड़ पाउडर – ½ कप
  • नमक – 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक – 1 बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1½ बड़ा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • सोंठ पाउडर – 1½ छोटा चम्मच
  • पानी – 1.5 लीटर

विधि-

  1. एक बाउल में सूजी, गेहूं का आटा, नमक और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं. धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें.
  2. आटे की पतली शीट बेल लें और छोटी-छोटी पुरी काट लें. गर्म तेल में इन्हें सुनहरा और फूला हुआ होने तक तल लें.
  3. एक बर्तन में उबला हुआ काला चना, उबला मटर, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. हाजमोला की गोलियों को बारीक कूटकर पाउडर बना लें.
  5. इमली को भिगोकर उसका गूदा निकाल लें. इसमें हाजमोला पाउडर, गुड़, नमक, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, सोंठ और पानी मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह घोल लें.
  6. बेहतर स्वाद के लिए पानी को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें.
  7. पूरी में छोटा सा छेद करें, उसमें चना-मटर की स्टफिंग भरें और ऊपर से ठंडा हाजमोला पानी डालकर तुरंत सर्व करें. 

स्पेशल टिप्स-

  • आटा ज्यादा सख्त न गूंथें, वरना पूरी अच्छी तरह नहीं फूलेगी.
  • गूंथे हुए आटे और बेली हुई पूरी को सूखने से बचाने के लिए हल्के गीले कपड़े से ढककर रखें.
  • पूरी तलते समय शुरुआत में आंच मध्यम-तेज रखें, फिर धीरे-धीरे कम कर दें ताकि पूरी अंदर तक अच्छी तरह पक जाए.
  • अपने स्वाद के अनुसार गुड़, मिर्च और हाजमोला की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • पानी को रातभर फ्रिज में रखने से इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

ये भी पढ़ें- चावल बनाते समय फेंक देते हैं इसका पानी? ये छोटी-सी गलती चावल के पोषण को कर सकती है कम, जानिए पकाने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pani Puri, Pani Puri Kaise Banaye, Pani Puri Recipe Ingredients, Pani Puri Recipe In Hindi, Golgappa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com