विज्ञापन

पानी पुरी या पोर्क पुरी? थाईलैंड में गोलगप्पे का ऐसा ट्विस्ट देख हैरान रह गए लोग

Pani Puri or Pork Puri: गोलगप्पे के साथ हुआ ऐसा एक्सपेरिमेंट, भड़क उठे भारतीय! वीडियो देख इंटरनेट पर छिड़ी बहस.

पानी पुरी या पोर्क पुरी? थाईलैंड में गोलगप्पे का ऐसा ट्विस्ट देख हैरान रह गए लोग
Pani Puri or Pork Puri: गोलगप्पे की इस नई रेसिपी ने मचाया बवाल.

क्या आप भी स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं और इनका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है, तो आप अकेले नहीं हैं. क्योंकि स्ट्रीट फूड का जिक्र होते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल चटपटी पानी पुरी यानि गोलगप्पा का आता है. गोलगप्पे से भारतीयों को एक अलग ही लगाओं है. शायद इसी लिए आपको हर राज्य का अपना एक स्वाद मिलेगा. लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपकी इस पसंदीदा चीज के साथ कोई ऐसा खिलवाड़ कर दे, जिसे देखकर आपका सिर चकरा जाए? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, इसे (@foodballstylee) नामक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिसे देखकर भारतीय यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

क्या है पूरा मामला?

मामला थाईलैंड का है. यहां हाल ही में एक फूड इवेंट के दौरान पानी पुरी का ऐसा रूप देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि थाईलैंड में पानी पुरी को बिल्कुल एक नए और अनोखे अंदाज़ में सर्व किया जा रहा है. इसमें गोलगप्पे के अंदर पारंपरिक उबले हुए आलू और चने की जगह पोर्क (सुअर का मांस) भरा गया है. सिर्फ इतना ही नहीं, इसके साथ मिलने वाला तीखा और खट्टा-मीठा पानी भी गायब है. पानी की जगह इसमें एक गाढ़ी और मलाईदार सॉस डाली जा रही है. हालांकि, वहां मौजूद लोग इस अनोखे स्ट्रीट फूड का मजा लेते दिख रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर एक अलग ही गुस्सा देखने को मिला. 

वीडियो देखने के बाद क्या है लोगों का रिएक्शन-

जैसे ही यह वीडियो भारत के लोगों तक पहुंचा, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. भारतीयों के लिए पानी पुरी सिर्फ एक स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि एक इमोशन है, जिसकी यादें बचपन और दोस्तों के साथ जुड़ी होती हैं. लोग इस वीडियो पर जमकर मजेदार और गुस्से वाले रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह हमारी पसंदीदा डिश के साथ बहुत बड़ा अन्याय है. कुछ लोगों ने तो मजाक में यहां तक लिख दिया कि "पानी पुरी को बख्श दो यार!" वैसे तो गोलगप्पे के साथ चॉकलेट, चीज और आइसक्रीम जैसे कई एक्सपेरिमेंट पहले भी हो चुके हैं, लेकिन पोर्क जैसी चीज़ भरने की इस हद ने एक नई बहस छेड़ दी है.

फूड लवर्स के बीच बहस-

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर फूड एक्सपेरिमेंट कितनी जल्दी आग की तरह फैलते हैं. एक तरफ जहां फ्यूजन फूड के शौकीन नई चीजों को ट्राई करने में मजा लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ पारंपरिक डिश के शौकीन ऐसी हरकतों को बिल्कुल पसंद नहीं करते.
चाहे आप इसे क्रिएटिविटी कहें या फिर खाने के साथ खिलवाड़, इस 'पोर्क पुरी' ने इंटरनेट का पारा जरूर बढ़ा दिया है. 

पानी पुरी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- रोटी या चावल क्या खाने से तेजी से वजन बढ़ता है? जानिए सही जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golgappa, Pani Puri Recipe, Pani Puri Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com