Viral Video: रूस (Russia) की रहने वाली इरिना रुडाकोवा (Irina Rudakova) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (irina.rai9) से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे मुंबई की पानी पुरी (Mumbai Pani Puri) को लेकर की गई अपनी शिकायत के बारे में सफाई देती नजर आ रही हैं. इरिना कहती हैं, 'दोस्तों, मुंबई के लोखंडवाला मार्केट में 60 रुपये की पानी पुरी को लेकर मैं गलत थी. मैंने इसके बारे में बहुत शिकायत की थी. मैंने 60 रुपये, 60 रुपये कहकर शिकायत की थी. अब मैं दुबई के टर्मिनल 1 पर हूं. आप देख सकते हैं कि यहां पानी पुरी 42 दिरहम की है. यानी 1096 रुपये. यह देखकर अब मैं मुंबई वापस आ रही हूं.'
3 हफ्ते पहले पोस्ट की थी पानी पुरी वाली वीडियो
42 सेकंड का ये वीडियो इरिना ने 24 जुलाई को पोस्ट किए गए अपने वीडियो के जवाब में पोस्ट किया है. 28 सेकंड के उस वीडियो में इरिना एक काम में बैठकर लोखंडवाला मार्केट की तरफ जाती नजर आ रही हैं. उसके बाद उनको सड़कों पर टहलते और एक गारमेंट शॉप के बाहर हंसी मजाक करते दिखाया गया है. इसके बाद वे पानी पुरी खाने के लिए एक दुकान में जाती हैं और वहां दुकानदार से पानी पुरी का दाम पूछती हैं. वो 60 रुपये कहता है. ये दाम उन्हें इतने ज्यादा लगते हैं कि वे बार-बार 60 रुपये, 60 रुपये बोलकर उसे हाइलाइट करत हैं और इसका मजाक बनाती हैं. इस पानी पुरी स्टोरी का दूसरा वीडियो उन्होंने 1 अगस्त को पोस्ट किया था, जिसमें वे असल में पानी पुरी खाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि उन्हें मुंबई की पानी पुरी बहुत पसंद आईं.
यहां देखें वीडियो
कौन हैं इरिना रुडाकोवा? जीत चुकी हैं 1 रिएलिटी शो
बताते चलें कि इरिना रुडाकोवा भारत में काम करने वालीं एक लोकप्रिय रूसी मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर हैं. वह 20 साल की उम्र में ही अपना करियर बनाने के लिए भारत आ गई थीं. यहां काम करते हुए उन्होंने डिस्कवरी चैनल के मशहूर एडवेंचर शो Reality Ranis of the Jungle Season 2 का खिताब जीता है, जिसमें उन्हें 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है. इसके बाद वे साल 2024 में बिग बॉस मराठी सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. यह शो के इतिहास में पहली विदेशी कंटेस्टेंट थीं, जहां उन्हें अपनी टूटी-फूटी मराठी और चुलबुले अंदाज से काफी फेम मिला.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स
मुंबई की पानी पुरी के दाम को लेकर की गई शिकायत पर नई वीडियो जारी करने के बाद लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिए. कुछ ने इरिना से कहा कि इंडिया में 25 से 20 रुपये में भी पानी पुरी मिल जाती है. कुछ ने इंडिया से बाहर पानी पुरी न खाने की सलाह दी, क्योंकि वहां वो टेस्टी नहीं होती. वहीं कुछ लोगों ने पूछ लिया कि उनके देश में पानी पुरी का क्या दाम है?
ये भी पढ़ें:- दिल्ली छोड़ मनाली बसने का फैसला पड़ा भारी? 2 महीने बाद लौटे Gen Z ने बताई हकीकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं