विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

गुड़ की चाय पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? गुड़ की तासीर कैसी होती है...

Gud Ki Chai: सर्दियों के मौसम में हम सभी चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गुड़ की चाय पीने से शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.

गुड़ की चाय पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? गुड़ की तासीर कैसी होती है...
Jaggery Tea: गुड़ की चाय कैसे बनाएं.

Jaggery Tea Benefits in Hindi: चाय भारतीयों के लिए सिर्फ चाय नहीं है बल्कि ये इमोशन, एहसास और प्रेम है. सुबह की शुरूआत करने से लेकर ऑफिश में आलस आने तक, चाय ही इकलौता सहारा होती है. कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि अगर वो चाय न पीएं तो उनके दिन की शुरूआत एनर्जेटिक नहीं होती है. अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं. क्योंकि आज हम गुड़ की चाय पीने के फायदे बता रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गुड़ की चाय और क्या हैं इसके फायदे.

शक्कर की चाय की जगह गुड़ की चाय का सेवन स्वाद के साथ सेहतमंद भी माना जाता है. गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- अंडे और चिकन से भी ज्यादा पावरफुल है ये सस्ती सी चीज, जानें फायदे और सेवन का तरीका 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

कैसे बनाएं गुड़ वाली चाय- (How to Make Gud Ki Chai)

गुड़ की चाय बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप एक बाउल में पानी को उबालें. फिर इसमें चाय पत्ती, तुलसी के पत्ते और काली मिर्च पाउडर डालें. फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से खौलाएं. अब आंच बंद करके गुड़ का पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. फिर छान कर पी लें. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें कि आप गुड़ को पहले न डालें नहीं तो चाय फट सकती हैं.

गुड़ की चाय पीने के फायदे- (Jaggery Tea Benefits)

गुड़ की चाय पीने के एक दो नहीं कई लाभ हैं. सर्दियों के मौसम में इस चाय को पीने से शरीर को अंदर से गर्म रखने और सर्दी-जुकाम की समस्या से बचन सकते हैं. इतना ही नहीं इस चाय के सेवन से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. क्योंकि इसमें कैलोरी शक्कर की तुलना में कम पाई जाती है. इतना ही नहीं ये इ्यूनिटी को बढ़ाने और पाचन को बेहतर रखने में भी मददगार है.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaggery Tea, Jaggery Tea Benefits, Gud Ki Chai Pine Ke Fayde, What Happens When You Drink Jaggery Tea, Gud Ki Chai Kaise Banaye, Jaggery Tea Making Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com