विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

गुड़ डालते ही चाय फट जाती है चाय? इस तरीके से बनाएंगे तो कभी नहीं फटेगी ...

Jaggery Tea: सर्दियों के मौसम में गुड़ की चाय का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन अक्सर इस चाय को बनाते समय एक समस्या ये होती है कि गुड़ की चाय फट जाती है. अगर आपके साथ भी यही होता है तो इस विधि से करें तैयार.

गुड़ डालते ही चाय फट जाती है चाय? इस तरीके से बनाएंगे तो कभी नहीं फटेगी ...
Jaggery Tea: गुड़ की चाय बनाने का तरीका.

Gud Ki Chai Ke Fayde: ठंड में गुड़ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखने में मददगार है. अगर भी चाय पीने के शौकीन हैं और गुड़ के स्वास्थ्य लाभ भी उठाना चाहते हैं, तो आप गुड़ से बनी चाय को पी सकते हैं. गुड़ की चाय का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन कई लोगों के साथ इस को बनाते समय एक समस्या होती है वो है इसका फटना. गुड़ की चाय को अगर सही तरीके से न बनाया जाए तो ये फट जाती है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गुड़ की स्वादिष्ट चाय. 

गुड़ में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं गुड़ की चाय-  (How to Make Gud Ki Chai)

गुड़ की चाय बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप एक बाउल में पानी को उबालें. फिर इसमें चाय पत्ती, तुलसी के पत्ते और काली मिर्च पाउडर डालें. फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से खौलाएं. अब आंच बंद करके गुड़ का पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. फिर छान कर पी लें. गुड़ को पहले न डालें नहीं तो चाय फट जाएगी. 

गुड़ की चाय पीने के फायदे- (Gud Ki Chai Pine Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी-

कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप गुड़ की चाय का सेवन कर सकते हैं. गुड़ की चाय में मौजूद गुण शरीर को अंदर से गर्म रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है.

ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट सौंफ का पानी पीने से क्या होता है? 

Latest and Breaking News on NDTV

2. पाचन-

खाने के बाद गुड़ की चाय पीने से गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. 

3. मोटापा-

अगर आप वजन को कम करने के लिए हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं तो गुड़ वाली चाय का सेवन कर सकते हैं.

4. खून की कमी-

खून की कमी को दूर करने के लिए आप गुड़ वाली चाय का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि गुड़ को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gud Ki Chai Ke Fayde, Gud Ki Chai Kaise Banaye, How To Make Jaggery Tea, Jaggery Tea, Jaggery Tea Making, Gud Wali Chai, Gud Wali Chai Kaise Banaye, Gud Wali Chai Banana Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com