Tasty Veg Gravy Kaise Banaye
Bina Pyaj Lahsun Ki Gravy: त्योहार हो, व्रत हो, परिवार की पसंद हो या बस हल्का खाना खाने का मन हो कई बार बिना प्याज लहसुन की ग्रेवी बनानी पड़ जाती है. अब बिना प्याज और लहसुन की ग्रेवी है, तो दिमाग में ये सवाल भी चलता रहता है कि स्वाद कैसा होगा, सबको पसंद आएगी भी या नहीं? अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो स्टोरी में बने रहिए क्योंकि आज हम आपके साथ ऐसी आसान और मजेदार रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो सबको जरूर पसंद आएगी. यहां जानें बिना प्याज लहसुन के ग्रेवी कैसी बनाएं.

बिना प्याज लहसुन की ग्रेवी बनाने का आसान तरीका
सामग्री:
- 2 टमाटर (प्यूरी या बारीक पिसा हुआ)
- 2 चम्मच बेसन या मूंग दाल का पेस्ट
- 1/2 कटोरी दही (फेंटा हुआ)
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच राई
- 1–2 तेज पत्ता
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चुटकी हींग (स्वाद बढ़ाती है)
- नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच तेल
- पानी जरूरत अनुसार
बिना प्याज लहसुन के ग्रेवी बनाने की विधि
- पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, इसमें बेसन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. ऐसा करने से ग्रेवी बिना प्याज के भी गाढ़ी और रिच बनेगी.
- अब उसी पैन में थोड़ा तेल और डालकर जीरा, राई और तेज पत्ता डालें.
- हींग डालते ही खुशबू आने लगेगी, यही ग्रेवी का फ्लेवर बनाती है.
- अब टमाटर की प्यूरी डालें. हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च मिलाएं.
- मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे.
- अब गैस धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें. ध्यान रखें, तेज आंच पर न डालें क्योंकि ऐसा करने से दही फट सकता है.
- लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट पका लें.
- अब भुने हुए बेसन में थोड़ा पानी मिलाकर एक घोल बना लें. फिर इसे ग्रेवी में डालें.
- अब 1 कप पानी डालें और 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और लास्ट में कसूरी मेथी मसलकर डालें.

इसे भी पढ़ें: कम भूख में भी खा जाएंगे 4 रोटी, अगर एक बार ट्राई कर ली ये तड़का मिर्ची, नोट करें रेसिपी!
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bina Pyaj Lahsun Ki Gravy, Bina Pyaj Lahsun Ki Gravy Kaise Banaen, Veg Gravy Recipe, No Onion, No Garlic