विज्ञापन

बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर की सब्जी, खाते ही चांटते रह जाएंगे उंगलियां, वीडियों में देखें रेसिपी

नवरात्रि में अगर आप बिना प्याज-लहसुन की सब्जियां खा रहे हैं, लेकिन पनीर ये सोचकर नहीं बना रहे कि बिना प्याज और लहसुन के इसका स्वाद अधूरा रह जाएगा, तो आप गलत हो सकते हैं. यहां जानते हैं घर पर कैसे तैयार करें बिना प्याज-लहसुन की ढाबा स्टाइल पनीर की सब्जी-

बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर की सब्जी, खाते ही चांटते रह जाएंगे उंगलियां, वीडियों में देखें रेसिपी
No Garlic Paneer Recipe : बिना लहसुन प्याज के बनाएं पनीर

Paneer Recipe Without Onion Garlic : लहसुन और प्याज के बिना स्वादिष्ट ग्रेवी वाली सब्जी बनाना कई लोगों को मुश्किल लगता है. खासकर व्रत, पूजा या सात्विक भोजन के दौरान विकल्प सीमित हो जाते हैं. ऐसे में यूट्यूब चैनल Shyam Rasoi ने बिना लहसुन-प्याज वाली पनीर की एक ऐसी रेसिपी शेयर की है, जो स्वाद और मलाईदार टेक्सचर दोनों में शानदार है. यह सब्जी घर के पांच लोगों के लिए आसानी से तैयार की जा सकती है.

वीडियो में देखें रेसिपी...

ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

इस रेसिपी में 300 ग्राम पनीर के साथ 4 टमाटर, 1 शिमला मिर्च, 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा और 7 से 8 भीगे हुए काजू का इस्तेमाल किया गया है. शिमला मिर्च ग्रेवी को खास फ्लेवर देती है, इसलिए इसे छोड़ना नहीं चाहिए. इन सभी चीजों को मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

ऐसे तैयार करें मसालेदार बेस

एक कड़ाही में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें 1 तेजपत्ता, 2 इलायची, 4 लौंग, दालचीनी का छोटा टुकड़ा और 1 चम्मच जीरा डालकर भून लें. इसके बाद तैयार टमाटर-काजू का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

अब इसमें आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. मसालों को मिलाने के बाद कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट तक पकाएं, ताकि ग्रेवी का कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाए.

मलाई और कसूरी मेथी बढ़ाएंगे स्वाद

जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो इसमें 2 चम्मच दूध की मलाई और थोड़ा कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें. इससे ग्रेवी का टेक्सचर और स्वाद दोनों बेहतर हो जाते हैं. इसके बाद 1 चम्मच ड्राई रोस्ट की हुई कसूरी मेथी डालकर 3 से 4 मिनट तक और पकाएं. यह एक छोटा-सा टिप है जो सब्जी को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है.

लास्ट में डालें पनीर

अब ग्रेवी में लगभग 1 कप पानी डालकर उबाल आने दें. उबाल आने के बाद 300 ग्राम पनीर के टुकड़े डालें और सब्जी को 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि पनीर में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह समा जाए.

अंत में आधा चम्मच गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर 1-2 मिनट पकाएं. आपकी स्वादिष्ट, मलाईदार और बिना लहसुन-प्याज वाली पनीर की सब्जी तैयार है. इसे रोटी, पराठा, पूरी या नान के साथ परोसकर खाने का आनंद लिया जा सकता है.
 

ये भी पढ़ें - बिना प्याज-लहसुन भी मिलेगा भरपूर स्वाद, बस ऐसे बनाएं मटर पनीर, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paneer Recipe, Paneer Recipe For Dinner, Paneer Recipe For Breakfast, No Garlic, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com