Tadke Wali Hari Mirch Recipe In Hindi
Tadka Mirch Recipe: खाने की थाली में अगर थोड़ी सी तीखी और थोड़ी सी चटपटी चीज का टच मिल जाए, तो स्वाद दोगुना ही हो जाता है. अगर आप भी चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ तड़का मिर्ची की खस रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जिसे आप दाल-चावल से लेकर खिचड़ी, रोटी-सब्जी या पापड़ के साथ भी खा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा.

तड़का मिर्ची बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?
सामग्री:
- 8 से 10 हरी मिर्च (लंबी वाली) 2 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच राई
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू का रस
- थोड़ा सा धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)
तड़का मिर्ची बनाने की विधि?
- सबसे पहले हरी मिर्च को धोकर लंबाई में हल्का सा चीरा लगा लें.
- एक कढ़ाही में तेल गरम करें.
- उसमें जीरा और राई डालें और जब चटकने लगे तो हींग डाल दें.
- अब हरी मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट हल्का भूनें.
- इसमें हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
- धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पकाएं, ताकि मिर्च नरम हो जाए.
- आखिर में अमचूर पाउडर या नींबू का रस डालें.
- गैस बंद करके ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें.

तड़का मिर्ची सर्व करने का सही तरीका
- गरम-गरम दाल-चावल के साथ
- खिचड़ी या पराठे के साथ
- साधारण खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए
इसे भी पढ़ें: 'आम के आम गुठलियों के दाम' जानें बची हुई गुठलियों से क्या-क्या बनाया जा सकता है?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tadka Mirch Recipe, Tadka Mirch Kaise Banaen, How To Make Tadka Mirchi