विज्ञापन

दिल्ली में 15 लाख रुपये में सस्ता फ्लैट खरीदने का मौका, DDA की 1487 एलआईजी फ्लैट, जानें बुकिंग डेट

DDA Flats Booking: डीडीए की नरेला आवास योजना में 1,487 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट की बुकिंग शुरू होने वाली है. इन फ्लैट्स की कीमत 25 प्रतिशत छूट के बाद करीब 15 लाख हो सकती है.

दिल्ली में 15 लाख रुपये में सस्ता फ्लैट खरीदने का मौका, DDA की 1487 एलआईजी फ्लैट, जानें बुकिंग डेट
DDA 1487 Narela LIG Flats Booking
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • डीडीए आवास निवेश योजना में 1487 फ्लैट्स पेश किए हैं.
  • डीडीए नरेला में सस्ता घर खरीदने का मौका दे रहा है.
  • फ्लैट्स की बुकिंग 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू.

DDA Flats Booking: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) नरेला में सस्ता घर खरीदने का मौका दे रहा है. प्राधिकरण ने इच्छुक लोगों के लिए डीडीए आवास निवेश योजना-2026 के तहत 1487 अतिरिक्त LIG फ्लैट पेश किए हैं. इन फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. पहले चरण में पेश किए गए सभी LIG फ्लैट बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों में बुक हो गए थे, जिसके बाद डीडीए ने अतिरिक्त यूनिट्स उपलब्ध कराने का फैसला लिया है

फ्लैटों का क्षेत्रफल और कीमत

डीडीए की ये फ्लैट नरेला के सेक्टर जी-2 से जी-6 स्थित पॉकेट-वी में हैं, हालांकि डीडीए के मुताबिक फ्लैटों की संख्या में बदलाव संभव है. जारी जानकारी के मुताबिक अभी 1487 अतिरिक्त एलआईजी फ्लैट की पेशकश की है. इन फ्लैट्स का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्ग मीटर है, जिसमें बालकनी और साझा क्षेत्र भी शामिल है.

वहीं इन फ्लैट्स की कीमत की बात करें तो इसकी अनुमानित 20 लाख रुपये से अधिक की कीमत पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसके बाद फ्लैट की कीमत 1501049 रुपये निर्धारित है. वहीं बुकिंग के वक्त 1 लाख रुपये देना होगा. इस कीमत में रखरखाव शुल्क, पानी के कनेक्शन का शुल्क, लागू होने की स्थिति में कन्वर्जन शुल्क और जीएसटी शामिल नहीं हैं, ये शुल्क आवंटन पत्र जारी करते समय अलग से लिए जाएंगे.

बुकिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

फ्लैट्स बुकिंग ऑनलाइन किया जाएगा जो 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. इच्छुक आवेदक डीडीए के आवास पोर्टल https://eservices.dda.org.in और https://eservices.dda.org.in पर जाकर 30 नवंबर दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. डीडीए ने स्पष्ट किया है कि आवास पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड आवेदकों को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी. वहीं योजना की अन्य शर्तें पहले जारी ब्रोशर के अनुसार ही लागू रहेंगी. इससे उन खरीदारों को फिर मौका मिलेगा जो पहले चरण में बुकिंग से चूक गए थे.

यह भी पढ़ें | लखनऊ में LDA दे रहा 42.50 लाख रुपये में घर खरीदने का मौका, जानें एलॉटमेंट और भुगतान पर छूट का नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA Flats, DDA Flats Booking, DDA Narela Scheme, Delhi Affordable Housing, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com