विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2025

हड्डियों के दर्द से लेकर ठिठुरन सब होगा दूर, बस रात में दूध के साथ खा लें 1 लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी

Gond Ladoo Benefits: अगर आप भी सर्दियों से बचने और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए लड्डूओं की तलाश कर रहे हैं, तो गोंद के लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं.

हड्डियों के दर्द से लेकर ठिठुरन सब होगा दूर, बस रात में दूध के साथ खा लें 1 लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी
Gond Ladoo Benefits: कैसे बनाएं गोंद के लड्डू.

Gond Ladoo Benefits: लड्डूओं का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों का मौसम आते ही तरह-तरह के लड्डू खाने को मिलते हैं. अगर आप भी लड्डू खाने के शौकीन हैं और स्वाद के साथ सेहतमंद भी रहना चाहते हैं, तो गोंद के लड्डू का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. गोंद को सेहत का खजाना कहा जाता है. क्योंकि इसमें  प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलिक एसिड और बी-विटामिन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गोंद के लड्डू.

कैसे बनाएं गोंद के लड्डू- How To Make Gond Ladoo:

सामग्री-

  • घी
  • गोंद
  • गेहूं का आटा
  • गुड़
  • कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • बादाम और काजू
  • इलायची पाउडर
  • चिरौंजी

विधि-

गोंद के लड्डू बनाने के लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक बड़ा चम्मच घी गर्म करें. घी के पिघलने पर इसमें कटे हुए बादाम और काजू डाल दें. मेवों को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. इन्हें ठंडा होने दें और फिर पीस लें. एक बार मेवा हो जाने के बाद, पैन में थोड़ा कसा हुआ सूखा नारियल डालें और एक या दो मिनट के लिए भूनें. मेवे और नारियल के मिश्रण को निकाल कर एक प्लेट में रख लें. इसके बाद, गोंद को भुनने के लिए घी गर्म करें. आपको गोंद को तब तक भूनना है जब तक वह फूल न जाए. गोंद सारा घी सोख लेगा और एक बार हो जाने के बाद, आंच बंद कर दें, इसे ठंडा होने दें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें. पैन को फिर से गर्म करें और उसमें करीब 3 टेबल स्पून घी डालें. घी के मेल्ट हो जाने पर इसमें गेहूं का आटा डालकर गोल्डन ब्राउन होने और सुगंध तक भून लें. आटा भुन जाने के बाद इसे आंच से उतार लें और इसमें तले हुए मेवे और गोंद डालें. इलायची पाउडर और पाउडर गुड़ डालें. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें. अब मिश्रण के छोटे हिस्से लें और इसे लड्डुओं का शेप दें. लड्डू बनकर तैयार हैं. इन्हें आप रात में दूध के साथ खा सकते हैं.

गोंद के लड्डू खाने के फायदे- (Gond Ke Ladoo Khane Ke Fayde)

1. हड्डियों-

रात में सोने से पहले दूध के साथ एक लड्डू खाने से हड्डियों के दर्द को दूर करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- रात में आंवला जूस पीने से क्या होता है? फायदे जान हैरान हो जाएंगे 

Latest and Breaking News on NDTV

2. ठंड से बचाने-

इन लड्डूओं को गुड़ और गोंद से तैयार किया जाता है. जिससे इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने और ठंड से बचाने में मददगार हैं.

3. वजन बढ़ाने-

अगर आप भी अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं और वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो रात में सोने से पहले गोंद के लड्डू को दूध के साथ खा सकते हैं.

4. नींद-

इन लड्डूओं के सेवन से नींद में सुधार होता है. अगर आपको नींद न आने की समस्या रहती हैं तो आप रात में सोने से पहले दूध के साथ एक लड्डू खा सकते हैं.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gond Ladoo, Gond Ladoo Eat With Milk At Night, Raat Mein Doodh Ke Sath Gond Ke Ladoo Khane Ke Fayde, Gond Ke Ladoo Ke Fayde, How To Make Gond Ke Ladoo, Gond Ke Ladoo Ki Recipe, Gond Ke Ladoo For Bones, Gond Ke Ladoo For Weight Gain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com