विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

गाजियाबाद: बहुत दिनों से छुट्टी मांग रहा था गार्ड, नहीं मिली तो बैंक मैनेजर की छाती में मार दी गोली

Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बैंक के गार्ड ने मैनेजर को ही गोली मार दी. बैंक मैनेजर की हालत गंभीर है. वहीं, घटना के बाद से गार्ड फरार है.

गाजियाबाद: बहुत दिनों से छुट्टी मांग रहा था गार्ड, नहीं मिली तो बैंक मैनेजर की छाती में मार दी गोली
Ghaziabad News
गाजियाबाद:

यूपी के गाजियाबाद में एक गार्ड ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था. इससे तिलमिलाए गार्ड ने बैंक मैनेजर की छाती में गोली मार दी. बैंक मैनेजर की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद से गार्ड फरार हो गया है.

यह घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके में मौजूद पंजाब एंड सिंध बैंक की है, जहां बैंक मैनेजर को बैंक गार्ड ने ही गोली मारकर घायल कर दिया. घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः ऑर्डर किया वेज, खाने में निकली हड्डी,लखनऊ के होटल में आधी रात कटा बवाल

बैंक में क्या हुआ था?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर 1:45 बजे बैंक के गार्ड रवींद्र हुड्डा ने बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा को गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बैंक मैनेजर की छाती में गोली लगी थी, जिन्हें बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर की हालत नाजुक बनी हुई है.

बैंक के बाहर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि बैंक से अंदर से गार्ड बाहर आया, जिसके हाथ में बंदूक थी. उसके बाद बैंक के अंदर से मैनेजर को लाया गया.

यह भी पढ़ेंः 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला' कौन... UP दारोगा परीक्षा में आए इस सवाल पर क्यों सुलगी सियासत?

किस बात को लेकर था विवाद?

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रवींद्र हुड्डा बागपत का रहने वाला है. गार्ड काफी दिनों से मैनेजर अभिषेक शर्मा से छुट्टी मांग रहा था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी के चलते रवींद्र हुड्डा ने अभिषेक को गोली मार दी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद से रवींद्र फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Guard Shoots Bank Manager, Bank Manager Attack, Ghaziabad News, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com