Dry Fruits Ladoo: ड्राई फ्रूट्स या नट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर को ताकत देने के साथ ही शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं. अगर आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना पसंद नहीं है तो आप इनसे लड्डू बना सकते हैं. ड्राई फ्रूट्स लड्डू न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है. आपको बता दें कि ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ए, बी, विटामिन के, कॉपर, मैग्नीशियम आयरन, जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं तो चलिए जानते हैं कैसे बनां ड्राई फ्रूट्स के लड्डू.
कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स के लड्डू- How To Make Dry Fruits Ladoo At Home:
सामग्री-
- घी
- गोंद
- काजू (कटा हुआ)
- बादाम (कटा हुआ)
- किशमिश
- सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- खसखस
- सूखा खजूर
- इलायची पाउडर
- जायफल पाउडर
- गुड़
- पानी
ये भी पढ़ें- रात में रोटी में मिलाकर खा लें ये चीज, वजन बढ़ाने के साथ कमजोरी और थकान भी होगी दूर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधि-
ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में ¼ कप घी गरम करें और ½ कप गोंद को थोड़ा-थोड़ा करके भूनें और एक प्लेट में निकाल लें.
अब गोंद को हाथ से या बेलन की सहायता से क्रश कर लें.
अब उसी घी वाले पैन में सूखे मेवे, 1½ कप सूखा नारियल और 2 बड़े चम्मच खसखस भी एक-एक करके भून लें.
2 टेबल स्पून घी के साथ खजूर के पेस्ट को भूनें.
सभी ड्राई फ्रूट्स और खजूर को एक बड़े बाउल में निकाल लें. इसमें ¼ छोटी चम्मच इलायची पाउडर और ¼ छोटा चम्मच जायफल पाउडर डालें और सभी सूखे मेवे अच्छी तरह से मिला लें.
अब एक पैन में गुड़ और 2 चम्मच पानी के साथ एक तार की चाशनी बना लें. सूखे मेवों के मिश्रण के ऊपर चाशनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
जब मिश्रण हल्का गर्म हो, तो लड्डू बनाना शुरू करें. तैयार ड्राई फ्रूट्स के लड्डुओं को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.
Health Benefits of Eating Soaked Raisins: भीगी किशमिश खाने के फायदे | Bheegi Kismish Khane Ke Fayde
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं