विज्ञापन

कम तेल में बनता है गुजरात का यह खास नाश्ता, एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे चावल के खींचू गट्टे का स्वाद

बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा कम तेल में बनने वाला गुजरात का खास और टेस्टी नाश्ता.

कम तेल में बनता है गुजरात का यह खास नाश्ता, एक बार खाएंगे तो भूल नहीं पाएंगे चावल के खींचू गट्टे का स्वाद
कैसे बनाएं गुजराती खींचू.
Copilot

अगर आप भी रोज-रोज सुबह या शाम के समय एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का, टेस्टी और सेहतमंद ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. हाल ही में निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसी शानदार रेसिपी शेयर की है, जिसे देखने के बाद आपके मुंह में भी पानी आ जाएगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं गुजरात के मशहूर खींचू को एकदम नए और अनोखे अंदाज यानी गट्टे के शेप में बनाने की. सबसे अच्छी बात यह है कि यह नाश्ता बिना ज्यादा तेल के यानी बहुत कम तेल में बनकर तैयार हो जाता है.

क्या है इस रेसिपी की खासियत?

आमतौर पर जब हम तली-भुनी चीजें या पकौड़े वगैरह खाते हैं, तो वह स्वाद में तो अच्छे लगते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से थोड़े भारी हो जाते हैं. ऐसे में यह चावल के खींचू गट्टे एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं. यह स्टीम यानी भाप में पकते हैं, जिससे इसमें तेल का इस्तेमाल न के बराबर होता है. इसे बनाना भी इतना आसान है कि कोई भी इसे झटपट तैयार कर सकता है. 

यहां देखें रेसिपी-

कैसे तैयार करें इसे खास नाश्ते को- 

  1. इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले पानी में अजवाइन, जीरा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, थोड़ा सा तेल और नमक डालकर उबाला जाता है. 
  2. जब पानी में अच्छा उबाल आ जाता है, तो इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा और बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाया जाता है. 
  3. इसके बाद इसमें चावल का आटा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाया जाता है, जिससे यह एकदम स्मूथ डो यानी आटे की तरह बंध जाता है.
  4. थोड़ा ठंडा होने के बाद इस आटे को हाथों से मसलकर चिकना किया जाता है और इसकी छोटी-छोटी लोइयां लेकर लंबे-लंबे गट्टे रोल्स तैयार किए जाते हैं. 
  5. इन रोल्स को फिर स्टीमर या छलनी में रखकर भाप में पकाया जाता है. 
  6. आखिर में, इन स्टीम किए हुए गट्टों को छोटे टुकड़ों में काटकर थोड़े से तेल, तिल, चिल्ली फ्लेक्स और हल्के मसालों के साथ तड़का दिया जाता है. 
  7. ऊपर से नींबू का रस निचोड़ देने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: 1 कप कच्चे चावल से बनाएं कुरकुरे पकौड़े, समोसा कचौड़ी खाना जाएंगे भूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gatte Ki Sabji, Gujarati Recipe, Khichuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com