सुबह की भागदौड़ हो या शाम की थकान, बहुत से घरों में अक्सर एक कॉमन आदत देखने को मिलती है. वो ये कि वक्त बचाने के लिए कई लोग एक साथ ही ज्यादा आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं. अगली बार जब भूख लगती है, तो उसी ठंडे आटे को निकालकर फटाफट रोटियां सेंक ली जाती हैं. काम तो झटपट हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सेहत के लिहाज से यह आदत कितनी सही है? क्या फ्रिज में रखा हुआ वह आटा अंदर ही अंदर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है? आइए जानते हैं कि गूंथा हुआ आटा कितनी देर तक सही रहता है.
सबसे पहले यह समझ लीजिए कि जब आप गेहूं के आटे में पानी मिलाकर उसे गूंथते हैं, तो उसमें रासायनिक और जैविक प्रक्रियाएं शुरू हो जाती हैं. हवा में मौजूद नमी, बैक्टीरिया और यीस्ट उस आटे पर तेजी से असर डालना शुरू कर देते हैं.
क्या कहता है विज्ञान-
विज्ञान के मुताबिक, रूम टेम्परेचर यानी सामान्य तापमान पर गूंथा हुआ आटा सिर्फ 3 से 4 घंटे तक ही ठीक रहता है. इसके बाद उसमें खमीर (फर्मेंटेशन) उठने लगता है, जिससे उसका स्वाद भी खट्टा हो सकता है और उसमें खतरनाक बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं.
ये वीडियो भी देखें-
कितने घंटे फ्रीज में रख सकते हैं आटा-
फ्रिज की ठंडक बैक्टीरिया के बढ़ने की रफ्तार को जरूर धीमा कर देती है, लेकिन उसे पूरी तरह रोक नहीं पाती. अगर आपने आटे को बहुत अच्छी तरह एयर-टाइट डिब्बे में पैक करके रखा है, तो भी इसे अधिकतम 15 से 24 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए. अगर आटा 24 घंटे से ज्यादा पुराना हो गया है, तो उसका रंग हल्का काला या मटमैला होने लगता है. उस पर एक सूखी पपड़ी जम जाती है, जो इस बात का साफ इशारा है कि अब वह आटा खाने लायक नहीं बचा है.
फ्रिज में आटा रखने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-
- एयरटाइट कंटेनर- आटे को हमेशा ढक्कन वाले डिब्बे में रखें ताकि बाहरी हवा और बैक्टीरिया न लगें.
- तेल या घी- आटे के ऊपर हल्का सा तेल या घी लगा दें, इससे वह सूखेगा नहीं और पपड़ी नहीं जमेगी.
- 8-10 घंटे- कोशिश करें कि आटा एक ही समय के अंतराल में खत्म हो जाए. इसे ज्यादा खींचना बीमारी को दावत दे सकता है.
फ्रिज में रखें आटे की रोटी खाने नुकसान?
- बासी आटे की रोटियां दिखने में शायद ठीक लगें, लेकिन पेट के अंदर जाकर ये कई मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं.
- बासी आटे की रोटी पचने में भारी होती है. इसे खाने से पेट फूलने, गैस बनने और भारीपन की समस्या आम है.
- ताजा आटे के फाइबर और पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, जबकि बासी आटे के पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं, जिससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता हैफूड
- अगर आटा काफी पुराना है, तो यह फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकता है, जिससे उल्टी या दस्त की शिकायत हो सकती है.
ये भी पढ़ें- दूध से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये 7 चीजें, कमजोर हड्डियों के लिए रामबाण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं