विज्ञापन

बासी रोटी का बेस्ट यूज, खाने के बाद मीठे की तलब होगी कम, Leftover Roti से बनाएं ये डेजर्ट

रात की बची हुई रोटी फेंक रहे हैं? रुकिए. इसी सूखी रोटी से बन सकते हैं 4 झटपट और टेस्टी मीठे व्यंजन, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएंगे.

बासी रोटी का बेस्ट यूज, खाने के बाद मीठे की तलब होगी कम, Leftover Roti से बनाएं ये डेजर्ट
बासी रोटी से क्या बना सकते हैं?
NDTV

अक्सर ऐसा होता है कि रात की या सुबह की बनी हुई रोटियां बच जाती हैं. हममें से ज्यादातर लोग या तो उन्हें दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, या फिर सूखा समझकर फ्रिज में रख-रख कर आखिर में फेंक देते हैं पर क्या आपने कभी सोचा है कि यही सूखी या बासी रोटी मीठे में कितनी काम आ सकती है?

सोचिए मत, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं जिसे पढ़कर आप बची हुई रोटी फेंकने की बजाय जानबूझकर बचाएंगे! यह रोटी पहले से पकी हुई होती है और इसमें हल्का सा च्यूइ टेक्सचर होता है, इसलिए यह मीठी डिशेज के लिए एकदम परफेक्ट है. घी, दूध, गुड़ या चॉकलेट के साथ मिलकर यह साधारण सी रोटी कब एक शानदार डेजर्ट बन जाएगी, आपको पता भी नहीं चलेगा.

तो चलिए, बिना किसी झंझट के देखते हैं चार ऐसी आसान रेसिपीज, जिन्हें कोई भी झटपट बना सकता है,

रोटी का दानेदार हलवा:

अगर आपको आटे का हलवा पसंद है, तो यकीन मानिए, यह उससे भी ज्यादा टेस्टी और झटपट बनता है.

  1. सबसे पहले दो बची हुई रोटियों के टुकड़े करें और उन्हें मिक्सी में हल्का सा दरदरा पीस लें.
  2. अब एक कढ़ाई में एक-दो चम्मच शुद्ध घी गरम करें और इस पिसी हुई रोटी को 3 से 4 मिनट तक अच्छे से भून लें.
  3. जब अच्छी सी खुशबू आने लगे, तब इसमें एक कप गुनगुना दूध, थोड़ा सा गुड़ या चीनी और इलायची पाउडर मिला लें.
  4. इसे तब तक चलाते रहें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और कढ़ाई न छोड़ने लगे.
  5. ऊपर से थोड़े से कटे हुए बादाम या पिस्ता डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
Latest and Breaking News on NDTV

झटपट रोटी की खीर:

जब घर में चावल न हो और मीठा खाने का मन करे, तो यह खीर आपकी जान बचा सकती है। दूध में पकने के बाद रोटी के टुकड़े इतने मुलायम हो जाते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं.

  1. दो रोटियों को बहुत छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
  2. अब एक बर्तन में दो कप दूध उबालने रखें और उसमें ये टुकड़े डाल दें.
  3. धीमी आंच पर इसे 8 से 10 मिनट तक पकने दें, बीच-बीच में चम्मच जरूर चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे.
  4. जब रोटी पूरी तरह सॉफ्ट हो जाए और दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और पसंद के ड्राई फ्रूट्स मिला लें.
  5. स्वाद बढ़ाने के लिए आखिर में एक चम्मच घी जरूर डालें. इसे आप गरम या ठंडा दोनों तरह से एन्जॉय कर सकते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

चॉकलेट रोटी रोल्स:

अगर रोटी थोड़ी ज्यादा सूखी या कड़क हो गई है, तो यह तरीका उसे एकदम मजेदार बना देगा, बच्चे तो इसे मांग-मांग कर खाएंगे.

  1.  तवे पर रोटी को हल्का सा गर्म करें और उस पर चारों तरफ थोड़ा सा घी या बटर लगाएं.
  2. अब इसके ऊपर एक-दो चम्मच चॉकलेट स्प्रेड अच्छे से फैला दें.
  3. अगर मन हो, तो इसमें केले के पतले स्लाइस या स्ट्रॉबेरी के टुकड़े भी रख सकते हैं.
  4. अब रोटी को टाइट रोल कर लें और तवे पर दोनों तरफ से हल्का सा क्रिस्पी होने तक सेक लें.
  5. इसके छोटे-छोटे पीस काटें और ऊपर से हल्की सी चीनी या चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें.
Latest and Breaking News on NDTV

गुड़ और नारियल के क्रंची बाइट्स:

गुड़, नारियल और इलायची का यह मेल मुंह में जाते ही पारंपरिक मिठाइयों की याद दिला देता है, इसे बनाना सबसे आसान है.

  1. दो रोटियों को छोटे-छोटे त्रिकोण या चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  2. कढ़ाई में एक चम्मच घी गरम करके इन टुकड़ों को तब तक सेकें जब तक ये एकदम कुरकुरे न हो जाएं.
  3. अब आंच धीमी करके इसमें दो चम्मच कद्दूकस किया हुआ गुड़ और दो चम्मच घिसा हुआ नारियल  मिला दें.
  4. इसे लगातार चलाएं ताकि गुड़ पिघलकर रोटी के टुकड़ों पर अच्छे से लिपट जाए.
  5. थोड़ा सा इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें.
  6. ठंडा होने पर यह और भी ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी लगते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में कौन सी सब्जी खानी चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basi Roti Se Kya Hota Hai, Roti Kheer, Leftover Roti Recipe, Basi Roti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com