विज्ञापन

दूध से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये 7 चीजें, कमजोर हड्डियों के लिए रामबाण

कमजोर हड्डियों से हैं परेशान? आज से ही डाइट में शामिल करें न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा द्वारा बताई ये 7 चीजें.

दूध से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये 7 चीजें, कमजोर हड्डियों के लिए रामबाण
हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं.
NDTV

दूध को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसलिए हममें से ज्यादातर लोग ताकत बढ़ाने के लिए गिलासभर दूध पी लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो दूध से भी कहीं ज्यादा ताकतवर हैं? हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही शानदार चीजों के बारे में बताया है, जो कमजोर हड्डियों के लिए रामबाण हैं. अगर आपकी हड्डियां भी कमजोर हैं या जरा सी थकान में शरीर में दर्द होने लगता है, तो इन 7 चीजों को आज ही अपनी डाइट में शामिल कर लें. आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जो सेहत का खजाना हैं.

यहां देखें पोस्टः 

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं-

1. सफेद तिल- (Til)

तिल छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इनके फायदे बहुत बड़े हैं. तिल कैल्शियम का खजाना होते हैं और हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं

कैसे करें डाइट में शामिल- इन्हें आप अपनी रोजमर्रा की चटनी में पीसकर मिला सकते हैं, या इनके स्वादिष्ट लड्डू बनाकर खा सकते हैं.

​2. रागी- (Ragi)

अगर आप वजन कम करना चाहती हैं या हड्डियों को फौलाद जैसा मजबूत बनाना चाहती हैं, तो रागी को अपना नया दोस्त बना लीजिए. 

कैसे करें डाइट में शामिल- आपको अपनी नॉर्मल रोटी या गेहूं को हफ्ते में कम से कम दो बार रागी से रिप्लेस करना है. यह पचने में आसान होती है और इसमें दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है.

​3. करी पत्ते- (Curry Leaves)

हम अक्सर दाल या सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्ते डालते हैं और प्लेट में आते ही उन्हें साइड में निकाल कर फेंक देते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि ऐसा करना बंद कर दीजिए. क्योंकि करी पत्तों में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स होते हैं जो बालों से लेकर हड्डियों तक हर चीज के लिए वरदान हैं.

​4. सहजन या मोरिंगा- (Moringa)

मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां या इसका पाउडर आजकल काफी चर्चा में है. यह शरीर की कमजोरी को चुटकियों में भगाता है और हड्डियों को जबरदस्त ताकत देता है. 

कैसे करें डाइट में शामिल- इसे अपनी रोजाना की दाल या सब्जी में मिला दीजिए या सुबह-स सुबह किसी हेल्दी स्मूदी में डाल लीजिए. 

​5. राजगिरा- (Rajgira)

राजगिरा सिर्फ व्रत-उपवास के दिनों में खाने की चीज नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की डाइट में भी उतना ही अहम माना गया है. यह एनर्जी से भरपूर होता है और शरीर में पोषण की कमी को पूरा करता है.

कैसे करें डाइट में शामिल- आप इसे आसानी से अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं. इससे आप रोटी, पराठा, चीला या खिचड़ी बना सकती है. 

​6. राजमा- (Rajma)

खाने को गरमा-गरम राजमा-चावल मिल जाए, तो दिन बन जाता है. राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो मसल्स और हड्डियों दोनों को मजबूत रखता है.

7. ​अंजीर- (Anjeer)

अगर आपको सुबह उठकर सुस्ती महसूस होती है या हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं.

कैसे करें डाइट में शामिल- रात में दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दीजिए. अगली सुबह खाली पेट इन्हें खाने से शरीर को गजब की ताकत मिलती है और पेट भी एकदम साफ रहता है.

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव को लगाएं सूजी के हलवे का भोग, नोट करें रेसिपी

ये वीडियो भी देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Calcium Sources, Calcium Sources Except Milk, Calcium Sources In Hindi, Calcium Sources Non Dairy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com