विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बासी रोटी बेकार नहीं, पोषण का है खजाना, इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं सेहतमंद लड्डू

क्या आप भी बासी रोटी को बेकार समझ कर नहीं खाते, तो इस आसान ट्रिक से तैयार करें टेस्टी लड्डू.

आज क्या बनाऊं: बासी रोटी बेकार नहीं, पोषण का है खजाना, इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं सेहतमंद लड्डू
बासी रोटी के लड्डू.
NDTV

रोटी हमारे मील का अहम हिस्सा हैं. अक्सर हमारे घरों में रोटियां बच ही जाती हैं. सुबह जब रात की बची हुई रोटियां दिखती हैं, तो समझ नहीं आता कि इनका क्या किया जाए. क्योंकि घर के बड़े और बच्चे इन्हें खाने से मना कर देते हैं. बहुत से लोग इन्हें गाय या कुत्ते को डाल देते हैं, तो कुछ लोग मजबूरी में इन्हें फेंक देते हैं. लेकिन अन्य को इस तरह से बर्बाद करना ठीक नहीं. अगर आप भी बासी रोटी को हेल्दी ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको इनसे स्वाद और सेहत से भरपूर लड्डू बनाने की विधि बता रहे हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

​बासी रोटी के लड्डू क्यों हैं खास?

​ये लड्डू उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो किचन में चीजों को बर्बाद नहीं करना चाहते, इसके अलावा, यह बच्चों के टिफिन के लिए या शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए एकदम परफेक्ट है. शुद्ध घी, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल है, इसलिए यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं बासी रोटी के लड्डू-

सामग्री- 

  • ​बासी रोटियां- 4 से 5 
  • ​गुड़ या चीनी- आधा कप )
  • ​देशी घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
  • ​ड्राई फ्रूट्स- बादाम, काजू और किशमिश 
  • ​इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • ​दूध- 2-3 चम्मच 

​विधि-

  1. सबसे पहले बची हुई रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
  2. अब इन टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें और दरदरा पीस लें. 
  3. ध्यान रहे, इसे बहुत बारीक पाउडर नहीं बनाना है, हल्का सा सूजी जैसा टेक्सचर रखना है.
  4. एक कढ़ाई में 2 चम्मच देशी घी गर्म करें. अब इसमें पिसा हुआ रोटी का चूरा डालें और धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भून लें. 
  5. जब इसमें से सौंधी-सौंधी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.
  6. ​इसी गरम मिश्रण में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिला दें, ताकि वे भी हल्के भुन जाएं.
  7. ​अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें पिघला हुआ गुड़ या बूरा अच्छी तरह मिला लें. 
  8. अगर मिश्रण सूखा लगे और लड्डू बंध न रहे हों, तो हल्का सा गुनगुना दूध या एक चम्मच घी और मिला सकते हैं.
  9. हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बांध लें.
  10. ​आपके स्वादिष्ट और पौष्टिक बासी रोटी के लड्डू बनकर तैयार हैं. 
  11. इन्हें एक एयर टाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है. 

बासी रोटी के लड्डू खाने के फायदे-

  • बासी रोटी में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
  • इन लड्डूओं में गुड़ होता है, जो आयरन का अच्छा सोर्स है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है.
  • ड्राई फ्रूट्स शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व देते हैं.
  • बाजार की मिठाइयों के मुकाबले यह एक हेल्दी और कम प्रोसेस्ड ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: पंजाबी स्टाइल आलू-प्याज वाली स्वादिष्ट कढ़ी घर पर कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basi Roti, Basi Roti Recipe, Basi Roti Ke Fayade, Laddu, Leftover Chapati Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com