क्या आपको भी रोटियां बनाने का नाम सुनकर ही थकान हो जाती है? खासकर जब आटा गूंथने की बारी हो, क्योंकि रोटी बनाना एक लंबा प्रोसेस है. पहले आटा गूंथे फिर बेले और उसके बाद सेंके. अगर आपका जवाब हां है, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपके लिए एक ऐसा आसान तरीका लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप कहेंगे कि काश हमें ये पहले पता होता.
इस ट्रिक को (@Cheenainthekitchen) नामक के ययू्टूब चैनल पर शेयर किया गया है. जिसमें न तो आपको आटा गूंथने की जरूरत है और न ही बेलने का कोई झंझट. सबसे मजे की बात ये है कि इस आसान ट्रिक को घर के छोटे बच्चे भी चुटकियों में सीख जाएंगे और बिना किसी गलती के एकदम सॉफ्ट रोटियां तैयार कर लेंगे. आइए जानते हैं इस यूनिक तरीके के बारे में.
यहां देखें वीडियो-
रोटी बनाने का ये नया तरीका क्यों है इतना खास?
कई बार रोटियां टेढ़ी-मेढ़ी बन जाती हैं या फिर सख्त हो जाती हैं. लेकिन इस रेसिपी में ऐसा कुछ भी नहीं है. इस वीडियो में बिना किसी झंझट के एकदम आसान तरीके से रोटियां तैयार करने का सीक्रेट शेयर किया गया है. इसमें न तो आपको हाथों में परथन लगाने की जरूरत है और न ही चकले-बेलन की माथापच्ची करनी है. जब आप इस तरीके को खुद आजमाएंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा कि रोटियां बनाना इतना ज्यादा आसान भी हो सकता है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसे बनाना बच्चों का खेल है.
कैसे बनाएं सॉफ्ट और गोल रोटी- (Tips To Make Soft Roti)
- सबसे पहले आप एक बाउल लें इसमें आटा डालें और थोड़ा सा नमक डालकर मिला लें.
- अब एक विस्कर लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छा सा बैटर तैयार कर लें.
- इस बैटर में एक चम्मच तेल डालें और अच्छे से एक बार फिर से मिक्स कर लें.
- एक एक तवा लें इसे गरम करें और डोसा बनाते हैं उस तरह से इसे तवे पर डालें.
- इसका बैटर डोसे से बैटर से ज्यादा पतला होता है इसलिए इसे चम्मच से फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती.
- कुछ देर बाद रोटी को पलट लें और एक करछुल की मदद से इसे दवाकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
- आपकी रोटी बनकर तैयार है इसे आप सब्जी, दाल के साथ खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए बिना मशीन के इन 2 तरीकों से गूंथे सॉफ्ट आटा और बनाएं फूली-फूली चपाती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं