विज्ञापन

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल काले पंजाबी छोले, बस अपनाएं शेफ की ये सीक्रेट ट्रिक

ढाबे जैसे काले छोले का गहरा रंग और गाढ़ी ग्रेवी अब घर पर भी आसानी से बन जाएगी. देखें रेसिपी वीडियो.

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल काले पंजाबी छोले, बस अपनाएं शेफ की ये सीक्रेट ट्रिक
पंजाबी छोले कैसे बनाएं?
NDTV

जब भी घर में मेहमान आएं या वीकेंड पर कुछ बेहतरीन खाने का मन करे, तो सबसे पहले दिमाग में छोले-भटूरे या गरमा-गरम छोले-चावल का ख्याल आता है. रेस्टोरेंट या ढाबे वाले छोले देखकर हमेशा यह उत्सुकता रहती है कि उनका वह गहरा काला रंग और गाढ़ी लि लिपटी हुई ग्रेवी आखिर कैसे आती है. आम तौर पर लोग इसके लिए चायपत्ती के पानी, सूखे आंवले या अनारदाना पाउडर का इस्तेमाल करते हैं,  लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. @ChefBhupi'skitchen ने हलवाई जैसे काले पंजाबी छोले बनाने की रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है.

ये देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • काबुली चना ( 1 कप, 6-8 घंटे भीगे हुए)
  • प्याज (3 बारीक पिसे हुए)
  • टमाटर (2 बड़े)
  • अदरक (1 इंच का टुकड़ा)
  • हरी मिर्च (2-3)
  • लहसुन (6-7 कलियां)

खड़े मसाले:

  • तेजपत्ता
  • बड़ी इलायची
  • छोटी इलायची
  • दालचीनी
  • लौंग
  • काली मिर्च

मसाले:

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (2 छोटे चम्मच)
  • हल्दी पाउडर (1/4 छोटा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (2 छोटे चम्मच)
  • अमचूर पाउडर या अनारदाना (2 छोटे चम्मच)
  • काला नमक
  • गरम मसाला
  • कसूरी मेथी (1 बड़ा चम्मच)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

तड़के के लिए:

  • देशी घी
  • लंबी कटी हुई अदरक

बनाने की विधि: 

  1. सबसे पहले भीगे हुए काबुली चनों को कुकर में डालें, इसमें पर्याप्त पानी और कुछ खड़े मसाले जैसे तेजपत्ता, बड़ी इलायची और दालचीनी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें.
  2. ध्यान रखें कि उबालते समय नमक न डालें, वरना चने सख्त हो सकते हैं. चनों का पानी फेंके नहीं, उसे ग्रेवी में इस्तेमाल के लिए बचाकर रखें.
  3. अब एक भारी तली की या लोहे की कढ़ाई में 2 से 3 बड़े चम्मच तेल गर्म करें.
  4. इसमें जीरा, थोड़ी सी अजवाइन और हींग चटकाएं, इसके बाद पिसा हुआ प्याज का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर सुनहरा और दरदरा होने तक भूनें.
  5. जब प्याज अच्छे से भुन जाए, तब इसमें टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का तैयार पेस्ट मिला दें, टमाटर का पानी सूखने तक इसे अच्छे से पकाएं.
  6. अब इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालें.
  7. मसालों को जलने से बचाने के लिए थोड़ा सा पानी मिलाकर धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक पकाएं.
  8. इसके बाद उबले हुए छोले और उनका बचा हुआ फ्लेवरफुल पानी इस मसाले में उड़ेल दें.
  9. छोलों को गाढ़ा टेक्सचर देने के लिए कड़छी से 5-10 चनों को हल्का सा मैश कर लें.
  10. अब इसमें अमचूर पाउडर, काला नमक, गरम मसाला और क्रश की हुई कसूरी मेथी डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  11. एक छोटे पैन में एक चम्मच देशी घी गर्म करें और उसमें लंबी कटी हुई अदरक व हरी मिर्च का तड़का तैयार करके छोलों के ऊपर डाल दें.
  12. परोसने से पहले ऊपर से ढेर सारा हरा धनिया छिड़कें.

इसे भी पढ़ें: किचन सजाने के चक्कर में पैसे बर्बाद कर रहे हैं आप? रसोई की ये 6 चीजें खरीदने से पहले देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjabi Choley, Punjabi Chole Masala Recipe, Chole Masala, Chole Recipes, Amritsari Chole Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com