विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

खीरा किसे नहीं खाना चाहिए? ये 4 लोग बना लें दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने

Kheera Khane Ke Nuksan In Hindi: यहां जानें किन लोगों को खीरा नहीं खाना चाहिए?

खीरा किसे नहीं खाना चाहिए? ये 4 लोग बना लें दूरी, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
Side effects of eating cucumber

Kheera Khane Ke Nuksan In Hindi: खीरा खाने के कई फायदे हैं. इसे सलाद, रायता और कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए खीरा खाना नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. कुछ स्थितियों में खीरा शरीर पर उल्टा असर भी डाल सकता है. इसके अलावा, खीरे में कुछ प्राकृतिक तत्व ऐसे भी होते हैं जो गैस, पेट दर्द, एलर्जी या पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण भी बन सकते हैं. यहां जानें किन लोगों को खीरा नहीं खाना चाहिए?

खीरा खाने के क्या नुकसान हैं?

पेट की दिक्कतें: खीरा शरीर को ठंडा रखता है, इसलिए जो लोग पहले से ही पेट से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं वे अगर ज्यादा मात्रा में खीरा खाते हैं तो पेट फूलना, गैस, डकार और अपच की समस्या का सामना कर सकते हैं. जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें खीरे का सेवन सीमित करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: लौंग का पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? लौंग का पानी कैसे बनाएं?

यूरिन की समस्या: खीरा पानी से भरपूर होता है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन बार-बार यूरिन आने की समस्या का कारण बन सकता है, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन भी हो सकता है. यह परेशानी खासकर उन लोगों में ज्यादा दिखती है जो पहले से ही अधिक पानी पीते हैं. 

एलर्जी की संभावना: कुछ लोगों को खीरे से एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है. जरूरत से ज्यादा खीरा खाने से मुंह में खुजली, गले में जलन या पेट में असहजता महसूस हो सकती है. अगर आपको खीरा खाने के बाद कुछ ऐसा महसूस हो तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

लो ब्लड प्रेशर: जरूरत से ज्यादा खीरे का सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन सावधानी से और सीमित मात्रा में करना चाहिए. 

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kheera Khane Ke Nuksan, Jyada Kheera Khane Se Kya Hota H, Cucumber Side Effects, Who Should Not Eat Cucumber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com