Roti for Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है. जब बॉडी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो डायबिटीज की बीमारी होती है. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ आपको अपने खानपान पर खास ध्यान देना होता है. अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो ये कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना देती है और शरीर के कई हिस्सों जैसे दिल के रोग,किडनी, लंग्स और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. आज हम आपको ऐसे आटे की बनी रोटियों के बारे में बताएंगे जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.
ये भी पढ़ें: सुबह की डाइट में शामिल करें ये चीज, रात तक पिघलती रहेगी पेट की चर्बी, थुलथुला पेट भी हो जाएगा सपाट
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डायबिटीज में खाएं कौन से आटे की रोटी ( Roti for Diabetes)

Photo Credit: iStock
रागी का आटा
रागी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आप इस आटे की बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं. रागी के आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर, अमीनो एसिड और कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीड में असरदार साबित हो सकते हैं. आप आटे की जगह रागी के आटे की बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं.
अमरनाथ आटा
अमरनथा के आटे का सेवन भी डायबिटीज में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस आटे का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. इस आटे में एंटी डायबिटीक और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा ये आटा प्रोटीन, विटामिन, लिपिड जैसी बेहतरीन पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
चने का आटा
चने का आटा फाइबर से भरपूर होता है. इसका सेवन डायबिटीज में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. चने के आटे से बनी रोटी का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं