विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी से राहत ही नहीं, शरीर को सेहतमंद रखने में भी मददगार हैं ये 5 Traditionally ड्रिंक्स

5 Drinks To Beat The Heat: गर्मियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने और भीषण गर्मी से खुद को बचाने के लिए इन देसी ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन.

चिलचिलाती गर्मी से राहत ही नहीं, शरीर को सेहतमंद रखने में भी मददगार हैं ये 5 Traditionally ड्रिंक्स
Summer Drinks: गर्मी से राहत पाने के लिए कौन से ड्रिंक का सेवन करें.

Best Summer Drinks: इस साल मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का दौर शुरू हो चुका है. इस मौसम में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तबीयत को बिगाड़ सकती है. इसलिए खासतौर पर अपनी डाइट का खास ख्याल रखें.  भारतीय परंपराओं में मौसम के हिसाब से खाने-पीने का विज्ञान बहुत गहरा है. सदियों से हमारे किचन में ऐसी चीजें मौजूद हैं जो न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडा रखती हैं, बल्कि लू (Heat Stroke) से भी बचाती हैं. आइए जानते हैं उन पारंपरिक देसी ड्रिंक के बारे में जो गर्मी को मात दे सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी को मात देने के लिए इन ड्रिंक्स का करें सेवन- (These 5 Indian Traditionally Drinks To Beat The Heat)

​1. आम पन्ना- 

​उत्तर और पश्चिम भारत में आम पन्ना के बिना गर्मियां अधूरी हैं. कच्चे आम में विटामिन C और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं. इसे पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और लू लगने से भी बच सकते हैं.

कैसे बनाएं- यह कच्चे आमों से बनाया जाता है. कच्चे आम को उबालकर या भूनकर उसका गूदा निकाला जाता है और फिर उसमें भुना जीरा, काला नमक और गुड़ या चीनी मिलाई जाती है.

​2. सत्तू शरबत - 

​उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में सत्तू को गर्मियों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. भुने हुए चनों को पीसकर बना यह आटा एनर्जी का पावरहाउस है. 

कैसे बनाएं- सत्तू का शरबत बनाना बहुत आसान है. ठंडे पानी में दो-तीन चम्मच सत्तू घोलें, उसमें काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा नींबू निचोड़ें. यह नमकीन शरबत न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएगा, बल्कि पेट को भी भरा महसूस कराने में मददगार है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​3. छाछ- 

​दही से बनी यह ड्रिंक गर्मियों की जान है. गर्मियों में अक्सर हमारा पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है. छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स खाने को पचाने में मदद करते हैं. ठंडी छाछ पीने से पेट को तुरंत ठंडक मिलती है और भारीपन महसूस नहीं होता.

कैसे बनाएं- दही को पानी के साथ मथकर उसमें जीरा और काला नमक मिलाकर इसे तैयार किया जाता है.

​4. बेल का शरबत- 

​बेल का फल (Wood Apple) बाहर से जितना सख्त होता है, अंदर से उतना ही गुणकारी. आयुर्वेद में बेल को पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद माना गया है. गर्मियों में अक्सर लोगों को कब्ज या दस्त की समस्या हो जाती है, बेल का शरबत इन सबको ठीक रखने में मदद कर सकता है.

कैसे बनाएं- इसके गूदे को पानी और गुड़ के साथ मिलाकर बनाया जाता है. 

​5. तरबूज- 

​तरबूज में लभग 90% पानी होता है. यह सिर्फ फल नहीं, बल्कि शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: स्वाद के लिए ही नहीं, पेट के लिए भी परफेक्ट बाजरा खिचड़ी, नोट करें रेसिपी

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Indian Traditionally Drinks To Beat The Heat, Aam Panna Sattu Watermelon Chaas And Beal Drink For Summer, Summer Foods India, Aam Panna Benefits, Sattu Drink Recipe, Chaas For Digestion, Bael Sharbat Benefits, Watermelon For Hydration, Indian Summer Drinks, Beat The Heat Naturally, Traditional Coolants, Raw Mango Drink, Roasted Gram Flour, Gut Health In Summer, Homemade Summer Recipes, Prevent Heat Stroke, Ayurvedic Summer Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com