विज्ञापन

ना फटेगा, ना छोड़ेगा पानी, ढाबा स्टाइल गोभी पराठा बनाने की ये सीक्रेट ट्रिक जान ली तो भूल जाएंगे सारे तरीके

क्या गोभी पराठा बनाते समय वो बार-बार आपसे फट जाता है? अगर हां, तो इस सीक्रेट तरीके से आप एक बार गोभी पराठा बनाकर देखें. चलिए जानते हैं गोभी पराठा बनाने की रेसिपी-

ना फटेगा, ना छोड़ेगा पानी, ढाबा स्टाइल गोभी पराठा बनाने की ये सीक्रेट ट्रिक जान ली तो भूल जाएंगे सारे तरीके
Gobhi Paratha Recipe : ढाबा स्टाइल गोभी का पराठा बनाने की रेसिपी

इस सीजन में नाश्ते की बात हो और गोभी के पराठे का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. गर्मागर्म गोभी के पराठे, ऊपर से मक्खन और साथ में ताजा दही, स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि गोभी की स्टफिंग पानी छोड़ देती है, पराठा बेलते समय फट जाता है या फिर ढाबे जैसा स्वाद नहीं आता. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर घर पर ही ढाबा स्टाइल खस्ता और भरपूर गोभी के पराठे बनाए जा सकते हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब पर CookwithParul नाम के चैनल पर फूड क्रिएटर ने शेयर की है. वीडियो में आप रेसिपी देख सकते हैं-

गोभी को कद्दूकस करने के बाद जरूर करें ये काम

परफेक्ट गोभी पराठा बनाने का पहला सीक्रेट गोभी की तैयारी में छिपा है. गोभी को धोने के बाद अच्छी तरह सुखा लें और फिर मीडियम ग्रेटर से कद्दूकस करें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर 5 से 6 मिनट के लिए छोड़ दें. नमक की वजह से गोभी का अतिरिक्त पानी बाहर आ जाता है. अब कपड़े या छलनी की मदद से गोभी को अच्छी तरह निचोड़ लें. ये छोटा सा स्टेप स्टफिंग को सूखा और खिला-खिला बनाए रखता है, जिससे पराठा बेलते समय फटता नहीं है.

ढाबा जैसा स्वाद चाहिए, तो आटे में मिलाएं ये चीज

ढाबों पर मिलने वाले पराठों का स्वाद अलग होता है. इसकी एक वजह बेसन भी है. पराठे का आटा गूंथते समय गेहूं के आटे में 3 से 4 बड़े चम्मच बेसन मिला लें. इससे पराठों में हल्का खस्तापन आता है और स्वाद भी बढ़ जाता है. साथ ही आटा हमेशा नरम और लचीला गूंथें. सख्त आटा स्टफिंग भरते समय फट सकता है और बेलने में परेशानी पैदा कर सकता है.

स्टफिंग में डालें ये मसाले

गोभी की स्टफिंग को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद तेल में जीरा, अजवाइन और हींग का तड़का लगाकर गोभी को सिर्फ 2 मिनट के लिए हल्का सा भून लें. इससे गोभी का कच्चापन दूर हो जाता है लेकिन उसका क्रंच बरकरार रहता है. यही ट्रिक पराठे को ढाबा जैसा स्वाद देती है.

ऐसे बेलें और सेंकें पराठा

लोई में भरपूर स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेलें. ज्यादा दबाव देने से पराठा फट सकता है. गर्म तवे पर दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.

मक्खन और दही के साथ लें मजा

तैयार गोभी के पराठों को सफेद मक्खन, दही और अचार के साथ परोसें. बाहर से खस्ता, अंदर से भरे-भरे और मसालेदार ये पराठे बिल्कुल ढाबा स्टाइल स्वाद देंगे. एक बार ये तरीका अपनाने के बाद गोभी के पराठे हर बार परफेक्ट बनेंगे. 

ये भी पढ़ें - आटे में गूंथ दें ये एक हरी चीज, फिर बनाएं हेल्दी सॉफ्ट हरा-भरा पराठा, उंगलिया चाटते रह जाएंगे खाने वाले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gobi Paratha, Gobi Paratha Recipe Video, Gobi Paratha For Kids, Food, Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com