विज्ञापन

घर का खाना आ रहा है याद? दिल्ली के इन स्टेट भवनों में मिलेगा हर राज्य का 100% ऑथेंटिक स्वाद

Delhi State Bhawan: अगर आप सच में एक फूडी हैं और आपको अलग-अलग जगह के और राज्यों के खाना खाने पसंद हैं तो आज की ये खबर आपके लिए है. दिल्ली में स्थित हम आपको यहां पर 5 ऐसे स्टेट भवनों के बारे में बताएंगे जहां पर आपको उस राज्य का आथेंटिक खाना खाने को मिल जाएगा. वो भी कम कीमत में.

घर का खाना आ रहा है याद? दिल्ली के इन स्टेट भवनों में मिलेगा हर राज्य का 100% ऑथेंटिक स्वाद
Delhi State Bhawan: दिल्ली में स्थित इन भवनो में खाएं आथेंटिक स्टेट का फूड.

Delhi State Bhawan: अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और आपको अलग-अलग राज्यों के खाने के स्वाद को चखना और खाना पसंद है तो आज हम आपको बताएंगे दिल्ली-एनसीआर में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां पर आप जाकर उस स्टेट के खाने का आथेंटिक स्वाद चख सकते हैं. लोगों के बीच ये जगह काफी फेमस नहीं है इसलिए कई लोग इसे अंडररेटेड समझते हैं, लेकिन खाने के स्वाद में इनका कोई जवाब नहीं है. हम बात कर रहे हैं दिल्ली-एनसीआर में स्थित कुछ ऐसे राज्य के स्टेट भवनों के बारे में जहां पर आप बहुत ही कम कीमत पर अपने पसंद का खाना खा सकते हैं. सिक्किम के मोमोज से लेकर से लेकर मटन करी और लिट्टी चोखा तक सभी आपको खाने के मिलेगा, वो भी आथेंटिक स्वाद और कम कीमत पर. चलिए जानते हैं कौन से हैं लो स्टेट भवन जो एक बार आपको जरूर जाना चाहिए.

गुजरात भवन

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको गुजराती खाना पसंद है या फिर आप गुजरात से हैं और वहां के खाने को मिस करते हैं तो आपको गुजरात भवन जरूर जाना चाहिए. यहां पर अगर आप दो लोग खाने जाते हैं तो इसकी कीमत लगभग 200 रुपए हो सकती है. इसके अलावा आप यहां की स्पेशल गुजराती थाली जरूर खाएं.  इस थाली में आपको गुजराती दाल, चावल, भाकरवाड़ी, थेपला या पूड़ी, कुछ सब्जियां, फरसाण, अचार मिलता है और आखिर में एक गिलास फ्रेश छाछ मिलेगी. इसके साथ ही यहां की जलेबी और फाफड़ा आपको जरूर खाना चाहिए. 

केरला हाउस 

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो केरला हाउस आपके लिए बेस्ट और अफोर्डेबल हो सकता है. यहां पर आपको केरल के खाने का आथेंटिक स्वाद मिलेगा. यहां पर आप टेस्टी साउथ इंडियन थाली ऑर्डर कर सकते हैं. जिसमें आपको रसम, चावल, राइस, सांभर, पापड़, मालाबार परोठा जैसी कई साउथ इंडियन वैरायटी मिलेंगी. इसके साथ ही अगर आप दो लोग यहां पर जा रहे हैं तो खर्च लगभग 300 रुपए हो सकता है. केरला हाउस जंतर-मंतर रोड पर स्थित है. यहां का मालाबार परोठा आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया बारिश में पकौड़े खाने का सही तरीका, जानें Monsoon में कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

महाराष्ट्र सदन

Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र से हैं और वहां के खाने को मिस करते हैं तो आपको एक बार महाराष्ट्र सदन का खाना जरूर चखना चाहिए. यहां आप वड़ा पाव से लेकर हर वो डिश खा सकते हैं जो महाराष्ट्र में बनाई जाती है और फेमस है. जिसमें मिसल पाव, साबुदाना वड़ा, बटाटा वड़ा, वड़ा पाव, मटन कोहलापुरी, मटन मालवानी, मछली कोलीवाड़ा, और दाल कोहलापुरी और महाराष्ट्र का फेमस ठेचा और पूरन पोली का स्वाद ले सकते हैं. अगर आप दो लोग यहां पर खाने जा रहे हैं तो आपको लगभग 300 रुपए खर्च करने होंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार भवन

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपको बिहारी खाना पसंद है और आप वहां के स्वाद को मिस करते हैं तो बिहारी भवन आपके खाने की क्रेविंग को दूर करने और अपने पसंदीदा खाना खाने के बाद मिलने वाले सुकून को पाने के लिए आपको बिहार स्टेट भवन जरूर आना चाहिए. यहां पर आपको सरसों के तेल में पकी मछली के साथ तिकोना पराठा और भुना मीट भी खाने को मिलेगा. इसी के साथ बिहार कि सिग्नेचर डिश लिट्टी चोखा का लुफ्त भी आपको यहां मिलेगा. इसके साथ सत्तू पराठा और दाल पराठा जैसी कई बिहारी डिश का आथेंटिक स्वाद आपको यहा मिलेगा. आपको यहां पर लिट्टी-चोखा और भुना मटन जरूर टेस्ट करना चाहिए. अगर आप यहां दो लोग खाने जाते हैं तो आपकी लगभग 500 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं. 

आंध्र भवन

Latest and Breaking News on NDTV

आंध्र भवन में जिस चीज को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं वो है साउथ इंडियन थाली शामिल है. रविवार को वे खास तौर पर हैदराबादी दम चिकन बिरयानी लंच में परोसते हैं. पूरे हफ्ते उनके पास कुछ नॉन-वेज साइड डिश भी होती हैं, जिनमें आंध्र मटन फ्राई बहुत पसंद की जाती है. अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं, तो आप उनके ब्रेकफास्ट मील का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जिसमें इडली, वड़ा और डोसा का एक-एक पीस चाय या कॉफी के साथ मिलता है.

ये भी पढ़ें: IPL स्नैक्स का हेल्दी ट्विस्ट: मैच देखते-देखते खाएं ये 5 गिल्ट-फ्री चीजें, वजन भी रहेगा कंट्रोल में!

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com