विज्ञापन

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, यूपी से उत्तराखंड तक ठंड कोहरे का डबल अटैक, IMD का बारिश का अलर्ट

Weather Today Update: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है. IMD ने आज दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, यूपी से उत्तराखंड तक ठंड कोहरे का डबल अटैक, IMD का बारिश का अलर्ट
Weather Today Update: दिल्ली-एनसीआर से यूपी बिहार तक कोहरे का डबल अटैक (फोटो:IANS)

यूपी से बिहार तक ठंड और कोहरे के डबल अटैक का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है, सोमवार के दिन  सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रहा था. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. पहाड़ी राज्यों में आज भी बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, कश्मीर के शोपियां में तापमान 3.9 डिग्री तक चला गया है, श्रीनगर में भी सीजन की सबसे ठंडी रात रही है, यहां तापमान 0.4 डिग्री तक चला गया है. दक्षिण में मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरलम और आंध्र प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई है. क्योंकि चक्रवात तूफान अकवान का असर यहां पर बना हुआ है, जिससे देश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, बादल छाए रहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today Update, Aaj Ka Mausam, Kashmir Snowfall 2026, Delhi AQI Today, IMD Weather Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com